रायपुर का पंडरी सिटी सेंटर मॉल नए लुक में सज-संवरकर तैयार, 20 जून को पूर्व स्टार क्रिकेटर कपिल देव व मदनलाल करेंगे शुभारंभ

द पत्रकार

रायपुर, राजधानी रायपुर में पंडरी स्थित सिटी सेंटर मॉल अब नये लुक में देखने मिलेगा। नये सिरे से सज-संवरकर तैयार इस मॉल का शुभारंभ 20 जून को रथ यात्रा के  अवसर पर पूर्व स्टार क्रिकेटर कपिल देव एवं मदनलाल करने जा रहे हैं। मॉल के प्रमोटर धर्मेन्द्र जैन ने कहा कि हम चाहते हैं कि सिटी सेंटर सिर्फ मॉल न कहलाए बल्कि इसकी छवि रायपुर के पर्यटन स्थल के रूप में बने।

प्रमोटर धर्मेन्द्र जैन एवं जीएम अमित टिलवानी नेआज प्रेसवार्ता में बताया कि रायपुर सिटी सेंटर को नए लुक देने से पहले शापिंग मॉल में आने वालों से सुझाव मांगे गए थे कि क्या सुधार व जरूरतें हैं। उनके विचारों को भी इस नव निर्माण में साझा किया गया। महानगर की तर्ज पर आगे बढ़ते रायपुर शहर के लोगों की क्रय शक्ति व जीवन शैली भी परिवर्तित हुआ है और वे जिस प्रकार का एक संपूर्ण शापिंग मॉल चाहते हैं उनकी सारी जरूरतें रायपुर सिटी सेंटर से पूरी होगी।

यह मॉल 5.7 एकड़ पर निर्मित है। पूरी तरह से वातानुकूलित शापिंग मॉल में 13 लिफ्ट, 13 एसकेलेटेर और 1 ट्रैवलेट, शत-प्रतिशत पावर बैकअप, ऑटो फायर फाइटिंग सिस्टम, ग्राउंड लेबल पर 3 तरफ से एंट्री, बड़ी पार्किंग जिसमें कार की ही बात करें तो 800 कार की पार्क संभव, 24 घंटे सुरक्षा है। मॉल का प्रवेश द्वार अब और अधिक चौड़ा कर दिया गया है, जो सभी 4 गेट्स और जोन से जुड़ा हुआ है। रिटेल एरिया बढ़ाया गया है। दो नई मंजिलों को रिटेल में बदला गया है जो कि तीसरी व चौथी मंजिल हैं। इससे रिटेलर्स को व्यवसाय बढ़ाने में मदद मिलेगी वहीं ग्राहकों को बेहतर विकल्प मिलगा।

ऑफिस और को-वर्किंग स्पेस तीसरी और चौथी मंजिलों से जुड़े लगभग 80 कार्यालय इस तरह से डिजाइन किए गए हैं कि सिटी सेंटर कार्पोरेट घरानों के लिए भी प्रमुख स्थान होगा। दूसरी मंजिल पूरी तरह से महिलाओं और बच्चों के लिए होगी। तीसरी मंजिल पर खाने-पीने का पूरा सामान और ब्रांड स्टोर उपलब्ध होंगे। चौथी मंंजिल पर गेम जोन व रेस्टोरेंट होंगे। स्वाद के चाहने वालों को भी सुखद अनुभव मिलेगा। तीसरी मंजिल में मैकडानल्ड्स, केएफसी, पिज्जा हट, बर्गर किंग, डोमिनोज जैसे इंटरनेशनल क्यूएसआर के साथ नए डिजाइन का फूड कोर्ट है।

किटी पार्टी जैसे अवसरों के लिए भी विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। चौथी मंजिल पर पब, गेमिंग जोन कैफे की सुविधा है। पीवीआर पूरी तरह से नए लुक और अधिक क्षमता के साथ दूसरी मंजिल पर स्थित है। पीवीआर के पास 1089 सीटों की क्षमता वाली 5 ऑडी है और शहर में सबसे ज्याादा आक्यूपैसी है। लाइफ स्टाइल, शापर्स स्टाप, एचएंडएम, मार्क एंड स्पेंसर्स, पैंटालून, मैक्स, ग्लोब्स, जाकी, बाटा, जोडिएक, लेविस पार्क एवेन्यू, वैन हुसेन, विल्डक्राप्ट, ट्रेन्ड्स, मेट्रो शूज, वुडलैंड, मोची, स्केचर्स, रीबाक, एडिडास, प्योमा. वीआईपी, सफारी के साथ और भी बहुत से एंकर मॉल में आने वालों के पसंदीदा ब्रांड्स है। रिलायंस स्मार्ट लोअर ग्राउंड पर है। इस शॉपिंग मॉल में लगभग 1200 लोग कार्यरत है जिसमें बढ़ोत्तरी करने पर 2000 से अधिक लोगों को सीधा रोजगार मिलेगा। उक्त सारी सुविधाएं मॉल संस्कृति को और नई ऊचाईंया प्रदान करेगा और ग्राहकों को बेहतर सुविधा तथा सुखद अनुभव।

सिटी सेंटर कार्निवाल में ये होंगे इवेंट

20 जून शाम 4 बजे – कॉर्निवाल का शुभारंभ पूर्व क्रिकेट स्टार कपिलदेव द्वारा। 4.30 से 5 बजे – आडियंश के साथ रूबरू होंगे कपिल देव। 6 से 7 बजे – शॉपिंग मॉल में क्रिकेट टर्फ का उद्घाटन कपिलदेव व मदनलाल द्वारा।

21 जून सुबह 7 से 8 बजे – विश्व योग दिवस सेलिब्रेशन, 8 से 8.30 बजे डाइट सेमीनार, सुबह 11 से शाम 4 बजे फैशन शो, गायन व डांस के लिए ऑडिशन, शाम 4 से 7 बजे चित्रकला प्रतियोगिता

22 जून दोपहर 12 से शाम 4 बजे – बेकर्स एंड जायका कॉम्पीटिशन, शाम 4 से 7 बजे फैशन शो, गायन व डांस कॉम्पीटिशन का फिनाले, शाम 7 बजे बेकर्स व जायका का फिनाले, मास्टर शेफ पंकज बुद्धिराजा की उपस्थिति में

23 जून शाम 6 से रात्रि 9 बजे मिसेज छत्तीसगढ़ व मिस छत्तीसगढ़ काम्पीटिशन

24 जून अपरान्ह 3 से रात्रि 9 बजे -फूड एंड फ्ली मार्केट, डांस, म्यूजिक, मस्ती एंड फन

25 जून अपरान्ह 3 से रात्रि 9 बजे फूड एंड फ्ली मार्केट, डांस, म्यूजिक, मस्ती एंड फन

  • Related Posts

    SUSPEND; सहकारी बैंक दफ्तर में शराबखोरी,मैनेजर निलंबित, जिला मुख्यालय में अटैच

    रायपुर, राज्य के जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में कर्मचारियों द्वारा शाम ढलते ही शराबखोरी की शिकायत आम है, लेकिन लम्बे समय बाद सख्त कार्यवाही की गई है। राजनांदगांव जिला सहकारी…

    CEMENT; सीमेंट 30 रुपये महंगा, रातों -रात कम्पनियों ने बढाए दाम, ठेकेदार-विल्डर्स हालाकान

    रायपुर, प्रदेश में एक बार फिर सीमेंट की कीमतों में बढ़ोतरी ने निर्माण क्षेत्र को प्रभावित कर दिया है। सोमवार से कंपनियों ने सीमेंट के दाम 30 रुपए प्रति बोरी…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…