राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में 12 सौ जवानों की चप्पे-चप्पे पर तैनाती; रायपुर पुलिस ने रोड मैप किया तैयार

रायपुर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार 31 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रही हैं। रायपुर जिला पुलिस और प्रशासन की ओर से राजधानी में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। रायपुर और बिलासपुर में दो दिनों का पूरा ट्रैफिक प्लान बनाया गया है। राष्ट्रपति के रायपुर पहुंचने के बाद उनके काफिले को एयरपोर्ट से जगनाथ मंदिर गायत्री नगर आने-जाने में कोई परेशानी ना हो इसको लेकर प्रशासन की ओर से विशेष ध्यान रखा गया। इसके अलावा अन्य जगहों पर कार्यक्रम हैं। रायपुर में 12 सौ जवानों की तैनाती की गई है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल में आने-जाने वालों की चेकिंग तीन दिन से की जा रही है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।

बता दें किए रायपुर एयरपोर्ट से राष्ट्रपति का काफिला जैसे-जैसै आगे बढ़ा, उसके ठीक 15 मिनट पहले उन मार्गों पर वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध (रोक) लगा दी गई है। वहीं राष्ट्रपति के आगमन और उनके सुरक्षा के मद्देनजर शहर के निर्धारित मार्ग पर करीब 100 स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। राष्ट्रपति का काफिला एयरपोर्ट से जैसे-जैसे आगे बढ़ता जाएगा, पीछे से बंद मार्गों को सामान्य परिचालन के लिए खोल दिया गया। इस बीच किसी भी वाहन सवार को कटिंग से आगे बढ़ने या आने जाने की अनुमति होगी। एयरपोर्ट से वीआइपी चौक तक बीच का मार्ग दोनों ओर से खाली रखा जाएगा। जगह-जगह पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। कटिंग वाली जगह पर बैरिकेडिंग की जाएगी। सड़क के दोनों ओर वाहनों की पार्किंग पर प्रतिबंध लगाया गया है।

राष्ट्रपति के कार्यक्रम के लिए राजधानी में एक आइजी, डीआइजी, 10 एसपी, 12 एएसपी, 25 डीएसपी सहित अन्य बल 1200 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, बिलासपुर के कार्यक्रम के लिए एक आइजी, दो डीआइजी, 10 एसपी, 10 एएसपी, 22 डीएसपी सहित 1500 से ज्यादा अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। राष्ट्रपति के दो दिनों के कार्यक्रम के दौरान लगभग 3000 हजार से ज्यादा पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सुरक्षा पर तैनात रहेंगे।

यहां आवागम रहेगा प्रभावित :

राष्ट्रपति को गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर, शांति सरोवर सड्डू, महंत घासीदास संग्रहालय एवं राजभवन में आवागमन प्रस्तावित है। इस दौरान आवागमन के लिए माना-विमानतल से पीटीएस चौक, फुंडहर, श्रीराम मंदिर टर्निंग, महासमुंद बैरियर, तेलीबांधा चौक, आनंद नगर चौक, भारतमाता चौक, अनुपम नगर चौक, खम्हारडीह थाना के सामने, गायत्री नगर, जगन्नाथ मंदिर एवं जगन्नाथ मंदिर से वापस अनुपम नगर चौक, श्रीराम नगर ओवर ब्रिज, वीआइपी क्लब तिराहा, वीआइपी टर्निंग, साइंस सेंटर तिराहा, शांति सरोवर तक रूट निर्धारित है। राष्ट्रपति सुबह 11 बजे माना विमानतल से निर्धारित रूट पर सड़क मार्ग से जगन्नाथ मंदिर, शांति सरोवर कार्यक्रम स्थल के पश्चात महंत घासीदास संग्रहालय एवं राजभवन आएंगी।

वीवीआइपी कारकेड के गुजरने के दौरान 15 मिनट पूर्व सड़क मार्ग के दोनों तरफ के यातायात को पूर्णतः रोका जाएगा, रूट पर आवागमन शून्य रहेगा। आवागमन के दौरान निम्नानुसार मार्ग में यातायात रोका जाएगा। इस दौरान प्रतिबंधित मार्ग माना विमानतल से वीआइपी रोड से होकर श्रीराम मंदिर टर्निंग तक सुबह लगभग 11.15 से 11.25 बजे तक, श्रीराम मंदिर टर्निंग से तेलीबांधा, आनंद नगर, भारतमाता चौक तक लगभग 11.25 से 11.35 बजे तक तक न जाएं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; बिलाईगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष दामोदर दुबे को पद से हटाने का आदेश बरकरार, हाई कोर्ट में याचिका खारिज

    बिलासपुर ,छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बिलाईगढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद दुबे को पद से हटाने और आगामी कार्यकाल के लिए अयोग्य घोषित करने के राज्य शासन के आदेश…

    ACCIDENT; विधायकपुन्नूलाल मोहले की भाई सहित तीन की मौत, मार्निंग वाक के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ के दशरंगपुर क्षेत्र में बिलासपुर-मुंगेली मुख्य मार्ग पर सुबह-सवेरे मॉर्निंग वॉक (टहलने)…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा