राहुल गाधी के समर्थन में रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन-चक्का जाम; 600 कार्यकर्ता गिरफ्तार

रायपुर, लोकतंत्र की रक्षा के लिए और अडानी के खिलाफ आवाज उठाने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता केंद्र की भाजपा सरकार ने समाप्त कर दी। इसके खिलाफ कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि सुनील माहेश्वरी के नेतृत्व में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ रायपुर-बिलासपुर सिक्स लेन में सिमगा मोड़ पर धरना प्रदर्शन किया गया । यहां कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ने से चक्काजाम की स्थिति निर्मित होने पर मौजूद पुलिस ने कांग्रेस के 600 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
   इस दौरान नारेबाजी कर रहे भाटापारा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी रहे सुनील माहेश्वरी को पुलिसकर्मियों ने बलपूर्वक उठाकर गिरफ्तार किया। प्रदर्शन के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनो तरफ दो किलोमीटर गाड़ियों की लाइन लग गई। एंबुलेंस, छोटे बच्चे और महिलाओं की उपस्थिति वाली गाड़ियों को नहीं रोका गया।
 भाटापारा विधानसभा के सैकडोंं महिला, पुरुष, युवा और बुजुर्ग पहुंचे। यहां कांग्रेस पदाधिकारियों ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म किए जाने का विरोध जताया। संपूर्ण छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी को लेकर यह सबसे बड़ा आंदोलन रहा जिसमें कार्यकर्ता एवं जनता राष्ट्रीय राजमार्ग में उतरकर नारेबाजी कर रहे थे।
   प्रदर्शनकारी सड़क से नहीं हट रहे थे उनका कहना था कि वे राहुल गांधी की लड़ाई में जेल भी जाने तैयार है। हमें जेल भेजो – हमे जेल भेजो का भी प्रदर्शन कारी नारे लगा रहे थे। प्रशासन की मशक्कत और समझाइश के बाद प्रदर्शनकारी अस्थाई जेल में गिरफ्तारी हुए । मौजूद तहसीलदार प्रियंका बंजारा ने सड़क जाम को देखते हुए कार्यकर्ताओं को वार्निंग दी। इसके बाद लगातार बढ़ती भीड़ को देखकर तहसीलदार ने गिरफ्तारी की घोषणा की।

इस दौरान नगर पालिका सिमगा अध्यक्ष भागवत सोनकर , पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भरत वर्मा, लक्ष्मी पांडेय, रामबिलास साहू, शिरिज जांगड़े, मनहरण वर्मा, अमर मंडावी, केतुमान साहू, नानू सोनी, आबिद खान ,भोगनारायण वर्मा, आदि ने मोदी सरकार से पूछा की “ आप राहुल गांधी से क्यों डरते हो“
   

  • Related Posts

    STUDENT UNION; उडीसा के कॉलेजों में 8 साल बाद बजेगी छात्र संघ चुनाव की रणभेरी, 15 अक्टूबर को मतदान

    भुवनेश्वर, ओडिशा के कॉलेज परिसरों में एक बार फिर छात्र राजनीति की सरगर्मी तेज हो गई है। राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव कराने…

    POLITICS; सिंगापुर में हुई भारत के दो मुख्यमंत्री की मीटिंग, दोनों गर्मजोशी से मिले, राज्य में निवेश को लेकर हुई मीटिंग

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सिंगापुर दौरे पर हैं। रविवार को उनकी मुलाकात हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात