रोगियों को आसान उपचार और शोध एवं अनुसंधान पर विशेष ध्यान दें चिकित्सक

0 नए निदेशक प्रो. अजय सिंह की चिकित्सकों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के नए निदेशक के रूप में एम्स भोपाल के कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने शुक्रवार को संस्थान का दौरा कर चिकित्सा शिक्षकों, अधिकारियों और छात्रों के साथ संवाद कर संस्थान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने रोगियों के उपचार के लिए हर संभव कदम उठाने और दवाइयों एवं अन्य किट्स की खरीद को सरल बनाकर उन्हें आसानी से उपलब्ध कराने और शोध एवं अनुसंधान पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने महत्वपूर्ण उपकरणों और दवाइयों को अपेक्षाकृत आसानी के साथ विभिन्न विभागों को उपलब्ध कराकर रोगियों को आसान उपचार के लिए संबंधित विभागाध्यक्षों और अधिकारियों को निर्देशित किया। उनका कहना था कि सभी आवश्यक दवाइयां रोगियों को अमृत फार्मेसी के माध्यम से उपलब्ध कराई जानी चाहिए। इसके साथ ही आयुष्मान भारत के रोगियों को भी सरल प्रक्रिया के माध्यम से तुरंत उपचार मिलना चाहिए।

प्रो. सिंह ने शिक्षकों और छात्रों के मध्य शोध और अनुसंधान की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करने और उन्हें हर संभव मदद प्रदान करने के लिए भी कहा। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न प्रोजेक्ट्स के बारे में भी जानकारी ली और दीक्षांत समारोह की तैयारियों के लिए भी निर्देशित किया। इस अवसर पर उप-निदेशक (प्रशासन) अंशुमान गुप्ता, अधिष्ठाता (अकादमिक) प्रो. आलोक चंद्र अग्रवाल, प्रो. सरिता अग्रवाल, वित्त सलाहकार बी.के. अग्रवाल सहित वरिष्ठ शिक्षक और अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    JOBS; मेडिकल कॉलेज रायपुर में 152 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा के इंटरव्यू जल्द

     रायपुर, छत्तीसगढ़ में मेडिकल फील्ड के अंदर नौकरी ढूंढ रहे लोगों के लिए अच्छी खबर आई है. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में 152 पदों पर संविदा भर्ती होने…

    CTTC; अब भी वैद्यों के उपचार पर लोंगों का विश्वास कम नहीं ,312 वैद्यों की पहचान

     0 छत्तीसगढ़ के 06 जिलों के 312 वैद्यों का किया गया प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य रायपुर, छत्तीसगढ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा