लड़की वन विभाग की नौकरियों की करवाती थी सेटिंग; 6 लाख लगेंगे कहकर कइयों से रुपए लिए

रायपुर, राजधानी में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी के दो मामलों में पुलिस ने बदमाशों को पकड़ा है। एक केस में तो प्रोफेशनल अंदाज में प्लेसमेंट एजेंसी मैनेज कर रही एक युवती को पकड़ा गया है। ये बेरोजगारों से कहा करती थी कि 6 लाख दो और आपकी नौकरी लगवा देंगे। ये झांसा देकर इसने दर्जन भर युवक-युवतियों से रुपए एैंठ लिए थे।

इस मामले में युवती लोगों को झांसे में ले रही थी। इसे पुलिस ने साधेलाल बंजारे नाम के व्यक्ति की शिकायत पर पकड़ा है। बंजारे वन विभाग में वन परिक्षेत्राधिकारी के पद पर है। अफसर ने अपनी शिकायत में कहा है कि पूरे प्रदेश में वन विभाग सीधी भर्ती के तहत वन रक्षकों की भर्ती प्रकिया कर रहा है। युवक युवतियों के फिजिकल टेस्ट चल रहे हैं। उन्हें जानकारी मिली कि मंगलम सर्विसेस नाम की एजेंसी जो कि शुभम कॉर्पोरेट तेलीबांधा में है यहां विभाग की भर्ती के नाम पर रुपए वसूले जा रहे हैं।

इस एजेंसी में काम करने वाली लड़की श्वेता देवांगन कुछ अभ्यर्थियों से वन विभाग में भर्ती कराने का दावा करते हुए 1.5 लाख रुपए एडवांस मांग रही थी। सिलेक्शन में लिस्ट में नाम आन के बाद 5 लाख का रेट बता रही थी। लड़की ने कहा था कि मुझे 17 लोगो का टारगेट मिला है जिसमें से 13 लोगो से बातचीत कर सेटलमेंट हो चुका है। शिकायत के बाद तेलीबांधा थाने में लड़की के खिलाफ धारा 420 के तहत केस दर्ज किया गया। शुक्रवार को इस लड़की को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया।

फिर बोली मैं किसी को नहीं जानती
पुलिसिया पूछताछ में श्वेता देवांगन ने बताया कि वह बेरोजगारों को प्रायवेट नौकरी दिलवाती है। उसका वन विभाग के किसी भी अधिकारी या अन्य किसी भी उच्चाधिकारी से कोई सम्पर्क नहीं है, उसने वन विभाग में वन रक्षक के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर 3 लोगों से कुल साढ़े 4 लाख रुपए लिए थे। यदि आवेदकों का नौकरी लग जाती तो वह रुपयों को स्वयं रख लेती , न लगने पर रुपए वापस कर देती। इसी तरह उसने कई विभागों में चल रही भर्ती को लेकर युवकों को झांसे में ले रखा था। पुलिस को इसके पास से लैपटॉप, कम्प्यूटर, वनरक्षक भर्ती संबंधित आवेदन,मोबाईल फोन, रजिस्टर मिले लड़की के साथ शामिल अन्य लोगों के बारे में भी पुलिस जानकारी पुलिस जुटा रही है।

  • Related Posts

    WILD LIFE; तोतों की अवैध बिक्री पर कार्रवाई के दौरान वन अमले पर हमला,रेंजर को खंभे से बांधकर पीटा,FIR दर्ज

    जगदलपुर,बस्तर के जगदलपुर  जिले में तोतों की अवैध खरीद-फरोख्त के खिलाफ की गई कार्रवाई के दौरान बड़ा बवाल हो गया। नवजात तोता बच्चों की बिक्री की शिकायत पर पहुंची फ्लाइंग…

    ACCIDENT; इंडक्शन फर्नेस में रिसाव,बड़ा हादसा टला,जांच के बाद यूनिट अस्थायी रूप से बंद

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम हथनेवरा स्थित कारखाना मेसर्स- प्रकाश इण्डस्ट्रीज लिमिटेड में शुक्रवार 24 अप्रैल को इंडक्शन फर्नेस से पिघली धातु के रिसाव की घटना सामने आई।…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…