लुंगी और नाइटी पहनकर ना घूमें; ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी का अपने बाशिंदों को फरमान

ग्रेटर नोएडा,  दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में हिमसागर अपार्टमेंट सोसाइटी चर्चाओं में हैं. सोसाइटी का एक नोटिस खूब सुर्खियां बटोर रहा है. दरअसल, यहां पर लुंगी और नाइटी पहन कर सोसाइटी में टहलने पर आरडब्ल्यूए ने पूरी तरह से रोक लगा दी है. ग्रेटर नोएडा के फाई 2 पॉकेट 4 हिमसागर अपार्टमेंट की आरडब्ल्यूए‌ ने यह फरमान जारी किया है. हालांकि, इस आदेश के बाद से सोसाइटी में विरोध है. आदेशों का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

सोसाइटी में बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन से रिटायर्ड और सेवारत लोग रहते हैं. आरडब्लूए के पदाधिकारियों की तरफ से कहा गया कि सभी से अपेक्षा की जाती कि टहलते वक्त में आचरण और पहनावे पर विशेष ध्यान रखें. ऐसे में सभी से अनुरोध है कि लुंगी और नाइटी, जो कि घर का पहनावा है उसे पहनकर बाहर ना घूमे. सोसायटी के पदाधिकारियों का यह भी कहना है कि महिलाओं की लगातार शिकायतें आ रही थी जिस पर संज्ञान लेकर यह कदम उठाया गया है.

सोसायटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पीके कालरा का कहना है कि शिकायतें आ रही थी कि लोग घर के अंदर पहनने वाले कपड़ों में ही बाहर घूमने लगते हैं. इसे गलत माहौल बनता है. निवासियों से अनुरोध किया गया है. लोगों के ऊपर जबरिया इसे थोपा नहीं गया है.

ग्रेटर नोएडा के हिमसागर अपार्टमेंट में लगभग 3,000 परिवार रहते हैं. सोसाइटी के एओए ने मंगलवार को एक पत्र जारी किया, जिसमें लिखा कि आप सभी से अपेक्षा की जाती है कि आप सोसाइटी में विचरण करें, तो अपने आचरण और पहनावे पर विशेष ध्यान रखे, ताकि आपके व्यवहार से किसी को आपत्ति करने का मौका न मिले. आपके बालक-बालिकाएं भी आपसे सीखती हैं. अतः सभी से अनुरोध है कि लुंगी एवं नाइटी, जो कि घर का पहनावा है, इन्हें पहन कर विचरण न करें. जारी किया लेटर अब सोशल मीडा पर वायरल हो गया है.

  • Related Posts

    YOGA; योग से बदला छात्रों का जीवन, सकारात्मक सोच के साथ अनुशासन और उत्तम जीवन की ओर बढ़ते कदम

    नारायणपुर, लिंगो मुडियाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, नारायणपुर में योग के माध्यम से विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में निरंतर एवं संगठित प्रयास किए जा…

     FAMILY; परिवार, कुटुंब और समाज…

    इस धरा में जितने भी जीव है उसमें मनुष्य को सामाजिक प्राणी माना गया है। इसने अपने मस्तिष्क का बेहतर उपयोग किया और  अच्छे और बुरे के बीच भेद करना…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…