वन बल प्रमुख की पदोन्नति में किसी भी प्रकार के नियम, निर्देश अथवा अर्हताओं को नहीं किया गया दरकिनार

0 राज्य सरकार की सफाई

रायपुर, वन बल प्रमुख के पद पर पदोन्नति के लिए विभागीय पदोन्नति समिति द्वारा भारतीय वन सेवा के वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुसार समस्त नियमों का पालन किया गया है। विभागीय पदोन्नति की कार्यवाही में किसी भी प्रकार के नियम, निर्देश या अर्हताओं को दरकिनार नहीं किया गया है। भारत सरकार कार्मिक एवं प्रशिक्षण, लोक शिकायत विभाग द्वारा 20 सितम्बर 2022 को जारी निर्देश अखिल भारतीय वन सेवा से संबंधित नहीं है।

इस संबंध में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया है कि प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख के शीर्षस्थ वेतन में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार के पत्र 16 अप्रैल 2009 में दिये गय निर्देश के अनुसार राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ राज्य में प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर कार्यरत अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स के लेवल 16 में कार्यरत 07 भारतीय वन सेवा के अधिकारियों को विचार क्षेत्र में लिया गया है। 

भारतीय वन सेवा के कार्यरत 07 प्रधान मुख्य वन संरक्षक स्तर के अधिकारियों को विचारण क्षेत्र में रखने के उपरांत विभागीय पदोन्नति समिति जो मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन प्रमुख सचिव, छत्तीसगढ़ शासन वन विभाग एवं भारत सरकार द्वारा नियुक्त अधिकारी की उपस्थिति में विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित की गई। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 16 अप्रैल 2009 को जारी किये गये दिशा-निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में तथा उपलब्ध सेवा अभिलेख एवं दिये गये मापदण्ड के आधार पर समग्र रूप से मूल्यांकन के उपरांत विभागीय पदोन्नति समिति द्वारा स्केल लेबल 16 में कार्यरत् 07 अधिकारियों में से श्री व्ही. श्रीनिवास राव भारतीय वन सेवा (1990) को प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख के पद एवं शीर्षस्थ वेतनमान छत्तीसगढ़ शासन, वन विभाग द्वारा प्रदाय किया गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GOVT; राज्यपाल बोले- जल संरक्षण के कार्यों को और गति दें, पेड़ लगाकर संरक्षित करें

    0 राज्यपाल रमेन डेका ने सरायपाली में विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली महासमुंद, राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण के कार्यों की सराहना करते हुए किसानों को डबरी खनन…

    GOVT; मंत्रालय में “अर्जित वेतन के विरुद्ध ऋण योजना” का शुभारंभ,फेडरेशन के समक्ष हुआ प्रस्तुतीकरण

    रायपुर, छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की पहल पर प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों के हित में “अर्जित वेतन के विरुद्ध ऋण योजना” का मंत्रालय में शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते…

    You Missed

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार