विधान सभा चुनाव; मरकाम बोले-सभी 71 विधायकों को मिले दोबारा टिकट

बिलासपुर, कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते अगर मुझसे पूछा जाए तो मैं यही कहूंगा कि आने वाले समय में होने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी दल के सभी 71 निर्वाचित विधायकों को दूसरी मर्तबा विधानसभा चुनाव मैदान में जाने का अवसर मिलना चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष मरकाम संभागीय बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान के निर्देशों का हर हाल में पालन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष बदलना हाईकमान के हाथ में है। मुझे पार्टी में काम करने का अवसर दिया गया है लिहाजा में अध्यक्ष नाते काम कर रहा हूं।

प्रदेश अध्यक्ष मरकाम ने कहा कि अध्यक्ष के नाते मुझसे अगर पूछा जाएगा तो मैं तो यही कहूंगा कि सभी विधायकों को दूसरी मर्तबे चुनाव मैदान में भाग्य आजमाने का राजनीतिक रूप से अवसर मिलना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के ढाई साल के मुख्यमंत्री के बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि हम लोग सत्ता और संगठन में बेहतर तालमेल के साथ काम कर रहे हैं हम अपनी बात खुल कर रख सकते हैं। कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र की व्यवस्था है। भारतीय जनता पार्टी में तो हम दो हमारे दो कि सरकार चल रही है।

संभागीय बैठक के सवाल पर कहा कि मिशन 2023 मिशन 2024 की तैयारियों को लेकर आज संभाग स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया था इसमें बूथ लेवल से लेकर जॉनी स्तर तक गठित की गई कमेटी की रिपोर्ट की गई भूत हमारा मजबूत होगा तो निश्चित रूप से हम विधानसभा और लोकसभा के चुनाव जीतने में सफल रहेंगे भूत कमेटी के गठन को लेकर हमारा पूरा फोकस रहा है।

जोगी कांग्रेस व बसपा गठबंधन ने बिगाड़ी थी तस्वीर

पीसीसी अध्यक्ष मरकाम ने कहा किजोगी कांग्रेस और बसपा के एलायंस की वज़ह से कैडर वोट में 2018 चुनाव में बिलासपुर संभाग का रिजल्ट अच्छा नहीं था। ,लेकिन 2023 में जोगी कांग्रेस नहीं के बराबर है। बूथ, जोन और ब्लाक स्तर पर चुनावी रणनीति तैयार की गई है। संभाग में कांग्रेस का अच्छा प्रदर्शन रहेगा।

कांग्रेस कर रही मशक्कत

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की दोबारा सरकार बनाने के लिए मिशन 2023 के तहत कांग्रेस संगठन संकल्प शिविर के जरिए सभी 90 विधानसभा सीटों की समीक्षा कर रही है। संभागीय बैठक के जरिए बूथ,सेक्टर और जोन के सदस्यों की समीक्षा कर रहे है इसके साथ ही सरकार की योजनाओं को कैसे हर घर पहुंचाया जाए इसके लिए काम किया जा रहा है।

प्रदेश में 2018 के चुनाव में कांग्रेस का सबसे कमजोर प्रदर्शन बिलासपुर संभाग में रहा जिसकी वजह से 24 में 11 सीटों में भाजपा को जीत मिली। .यही वजह है कि मिशन 2023 के तहत 75 प्लस के नारे को पूरा करने छत्तीसगढ़ के सभी पांच संभाग रायपुर,दुर्ग,बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा संभाग में कांग्रेस की मैराथन बैठक का दौरा चल रहा है।

  • Related Posts

    DJP; इलाज के बाद कल छत्तीसगढ़ लौट रहे किरण सिंह देव, संभालेंगे BJP की कमान

    रायपुर, सड़क हादसे में घायल छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव दिल्ली में उपचार के बाद कल बुधवार को छत्तीसगढ़ लौटेंगे। वे दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ निवास से रवाना होकर…

    POLITICS; विधायक पुरन्दर मिश्रा की राजधानी रायपुर में पदयात्रा सप्ताह 25 सितंबर से, 2 अक्टूबर को होगा समापन

    रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा संकल्प को साकार करने तथा जनसेवा और जनजागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर