शिक्षाकर्मियों की भांति पंचायत सचिवों का भी शासकीयकरण हो-विजय झा 

रायपुर, छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम के प्रभावी होने के बाद प्रदेश में पंचायत अधिनियम के तहत शिक्षा कर्मियों की नियुक्तियां हुई थी तथा लंबे आंदोलन के बाद उन्हें संविलियन कर शासकीयकरण कर शिक्षा विभाग के अधीन सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ किया गया। इसी प्रकार पंचायत सचिव भी पंचायत राज अधिनियम के तहत पंचायत विभाग के अधीन पदस्थ होकर कार्यरत हैं। उनके वेतनमान योग्यता के अनुरूप उनका भी शासकीयकरण किया जाना चाहिए। 

  कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने कहा है कि शिक्षा कर्मियों के आंदोलन के बाद पंचायती राज अधिनियम से मुक्त होकर छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में संविलियन होकर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण अधिनियम 1966 के प्रावधानों के तहत सहायक शिक्षक के पद पर संविलियन होकर शासन के सभी शासकीय कर्मचारियों की योजना का लाभ ले रहे हैं।

इसी प्रकार पंचायत राज अधिनियम में पंचायत सचिवों की नियुक्ति होकर ग्राम पंचायतों में पदस्थ लंबे समय से पंचायत सचिव संघ द्वारा शासकीयकरण की मांग के लिए प्रदेश अध्यक्ष तुलसी प्रसाद साहू, पूर्व अध्यक्ष सीताराम कर्ष घनश्याम ढिढोरे आदि वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में शासकीय करण के लिए आंदोलन किया जा रहा है। श्री झा ने आज अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं पंचायत मंत्री रविंद्र चौबे, से मांग की है कि पंचायत सचिवों का तत्काल शासकीयकरण किए जाने की घोषणा आज ही किया जावे।

  • Related Posts

    TRANSFER; छत्तीसगढ़ में इंजीनियरों के तबादले, जल संसाधन विभाग ने जारी किया आदेश

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने विभाग में कार्यरत 15 कार्यपालन अभियंताओं के तबादले का आदेश जारी किया…

    CGHIDB; मंडल की 251.71 करोड़ रुपये मूल्य की 1,659 संपत्तियां बिकीं,मार्च 2027 तक मिलेगा 10 से 30 प्रतिशत तक छूट का लाभ

    *छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय, रायपुर, नवा रायपुर और दुर्ग में शुरू होंगे आवास रथ…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच