सरगुजा का कपड़ा कारोबारी ED की हिरासत में; सरकारी विभागों में करता है सप्लाई

अंबिकापुर, सरगुजा में ईडी ने कपड़ा कारोबारी अशोक अग्रवाल को हिरासत में लिया है। शुक्रवार सुबह 6 बजे से दिल्ली से आई ईडी की 4 सदस्यीय टीम जांच में जुटी थी। जिसके बाद यह कार्रवाई शनिवार रात 9 बजे तक चली। सूत्रों के मुताबिक टीम ने इस दौरान 3 बोरी और एक ब्रिफकेस में दस्तावेज जब्त किए हैं।

शुक्रवार को टीम ने कपड़ा कारोबारी अशोक अग्रवाल और उनके भाई मुकेश अग्रवाल के ठिकाने पर छापा मारा था। बताया जा रहा है कि कारोबारी सरकारी विभागों में ड्रेस और कपड़े की सप्लाई करता है। वहीं ईडी को कपड़ा सप्लाई में करोड़ों रुपए की गड़बड़ी की शिकायत मिली थी।

सरकारी विभाग में सप्लाई और हेराफेरी की शिकायत

कारोबारी अशोक अग्रवाल और उनके भाई मुकेश अग्रवाल की अंबिकापुर के कदंबी चौक के पास कपड़े की थोक दुकान है। जहां से ट्राइबल, शिक्षा विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग में कपड़े की सप्लाई की जाती है। इसमें बड़े पैमाने पर रुपयों की हेराफेरी की शिकायत ईडी को मिली थी।

इसी कड़ी में दिल्ली से फ्लाइट से गुरुवार को ईडी की टीम रायपुर पहुंची। इसके बाद 4 सदस्यीय टीम सडक़ मार्ग से देर रात 12 बजे अंबिकापुर पहुंची। यहां टीम वीरेंद्र प्रभा होटल में रातभर रुकी। इसके बाद शुक्रवार की सुबह 6 बजे कपड़ा कारोबारी अशोक अग्रवाल के बसंतलाल गली मार्ग स्थित मकान में दबिश दी गई।टीम ने घर के मुख्य दरवाजे को अंदर से बंद कर दिया था। अंदर ईडी की टीम ने कई दस्तावेजों की जांच की, वहीं परिवार के सदस्यों का भी बयान दर्ज किया गया।

  • Related Posts

    CRIME; कांग्रेस पार्षद के खिलाफ FIR, जोन कमिश्नर को फोन पर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप

    रायपुर, राजधानी रायपुर में कांग्रेस पार्षद के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने का मामला सामने आया है। सफाई कर्मचारियों के भुगतान को लेकर फोन पर गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में…

    EOW; 18 साल पुराना शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाला मामला, ईओडब्ल्यू ने 38 आरोपियों के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    राजनांदगांव, खैरागढ़ में वर्ष 2007-08 में हुई शिक्षाकर्मी वर्ग-3 भर्ती में अनियमितता के 18 साल पुराने मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। ब्यूरो ने…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार