सरगुजा में वाराणसी मार्ग से आ रहे ट्रेलर ने बरातियों से भरी बोलेरो को मारी टक्कर; चार की मौत

अंबिकापुर,  बारातियों को वापस लेकर जा रही बोलेरो की सामने से आ रही क्लिंकर लोड ट्रेलर से जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में चालक सहित चार लोगों की मौत हो गई। वहीं छह लोग घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल अम्बिकापुर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार वाड्रफनगर के खेसारी गांव से मंगलवार रात सूरजपुर जिला के ग्राम लटोरी के पास स्थित ग्राम महेशपुर में बारात आई थी। विवाह सम्पन्न हो जाने के बाद बुधवार सुबह दुल्हन की विदाई के उपरांत बारातियों के भी वापस जाने का सिलसिला चल रहा था। इसी दौरान एक बोलेरो वाहन में चालक व नौ अन्य बाराती भी वापस खेसारी जाने के लिए निकले। रास्ते में सोनगरा के पास बनारस की ओर से आ रहे क्लिंकर लोड ट्रेलर से बोलेरो वाहन की आमने सामने भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए सोनगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां पर तीन बारातियों ने दम तोड़ दिया। वहीं चार की हालत गंभीर बनी हुई है इन्हें उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया है।

  • Related Posts

    MINING; सिपाही की पिटाई कर रेत भरी गाडी लेकर भागने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, वाहन मालिक की तलाश जारी

    0 अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आएगी और तेजी अंबिकापुर, राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि खनिज संसाधनों की लूट, अवैध कारोबार तथा शासकीय कार्य…

    ED; अब ड्रग्स मामले में ईडी की एंट्री! नव्या मलिक की संपत्तियों की होगी जांच, 850 लोगों का नाम सामने आया था, पुलिस से मांगी केस डायरी

    रायपुर, राजधानी रायपुर के ड्रग्स मामले में ईडी की एंट्री हो गई है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग, काला धन और अवैध तरीके से पैसे के लेन-देन के मामले…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’