सहेलियों से दुष्कर्म के आरोपियों को भेजा जेल

अंबिकापुर , सरगुजा के अंबिकापुर से लगे बांकी बांध में दो सहेलियों के साथ दुष्कर्म के आरोप पर पुलिस ने लालमाटी निवासी आरोपी अयूब उर्फ़ रूबेन खलखो एवं आयुष केरकेट्टा को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक युवती के साथ दोनों आरोपियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का आरोप है। दूसरी युवती के साथ एक आरोपी आयुष केरकेट्टा ने दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म के दो अलग-अलग प्रकरण पंजीकृत किये गए थे।

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर पुलिस टीम ने शिकायत मिलते ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार सीतापुर क्षेत्र की एक युवती का शहर से लगे ग्राम लालमाटी निवासी अयूब उर्फ़ रूबेन खलखो से परिचय हुआ था।आरोपी ने पीड़िता को तितली पार्क घुमाने का झांसा दिया था ।युवती के साथ उसकी सहेली भी थी। दोनों को साथ लेकर मोटरसाइकिल से अयूब उर्फ़ रूबेन खलखो तितली पार्क ले जाने के बजाय बांकी बांध की ओर ले गया। इसी बीच उसका दोस्त आयुष केरकेट्टा भी दूसरे मोटरसाइकिल में दो युवकों को लेकर उनके साथ रास्ते में मिल गया। चार युवक और दो युवतियां जब बांकी बांध पहुंचे तो आरोपी अयूब उर्फ़ रूबेन खलखो परिचित युवती को घुमाने का झांसा देकर दूर ले गया।युवती की इच्छा के विपरीत उसके साथ दुष्कर्म किया। उधर दो युवकों को शराब लेने के लिए भेज आरोपी आयुष केरकेट्टा ने दूसरी युवती के साथ दुष्कर्म किया था।बाद में आरोपी आयुष केरकेट्टा ने घटना से सहम कर छिपी पहली युवती के साथ भी दुष्कर्म किया था।

  • Related Posts

    CRIME; स्कूल में गंदा काम ,बच्चों को समय से पहले छुट्टी कर प्रभारी प्राचार्य और लेडी टीचर मनाते थे रंगरेलियां

    0 जेन जी आंदोलन का असर,जनसुनवाई में खुली पोल छिंदवाड़ा, दिल्ली के जंतर मंतर में हुए जेन जी आंदोलन का असर अब पूरे देश में देखने में नजर आ रहा है…

    RAPE; नाबालिग बेटी से लगातार दुष्कर्म करने वाला पिता गिरफ्तार, विवाहित बताकर कराया प्रसव, बुआ समेत 6 अरेस्ट

    रायपुर, राजधानी रायपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक खौफनाक मामला सामने आया है. यहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाया.…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार