सिंहदेव बोले- सामूहिक नेतृत्व में लड़ा जाएगा विधानसभा चुनाव; भूपेश होंगे टीम के कप्तान

अंबिकापुर,  प्रदेश के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव रविवार को निजी प्रवास में सरगुजा के जशपुर जिले में पहुंचें। यहां उन्होनें मनोरा ब्लाक के सोगड़ा में स्थित सर्वेश्वरी आश्रम में मां काली की पूजा अर्चना करने के साथ ही अघोरेश्वर बाबा संभवराम से आशीर्वाद लिया। यहां उन्होनें आश्रम में मां काली और अघोरेश्वर भगवान राम के अस्थि कलश का दर्शन करने के बाद अवधूत गुरूपद बाब संभव राम से एकांत में मुलाकात की। आश्रम के विशेष कक्ष में लगभग डेढ़ घंटे तक गुरूपद संभवराम और टीएस सिंहदेव ने बंद कमरे में चर्चा की।

सोगड़ा से बगीचा ब्लाक के गहिरा गुरू आश्रम रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा करते हुए टीएस सिंहदेव ने बगीचा जशपुर सड़क की बदहाली पर आश्चर्य व्यक्त किया। उन्होनें कहा कि संभवतः क्षमता से अधिक भारी वाहन के चलने के कारण यह स्थिति बनी है। जशपुर जिला को बिलासपुर के पुलिस रेंज में शामिल किए जाने के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होनें कहा कि टीएस सिंहदेव ने कहा कि अगर जशपुरवासी सरगुजा रेंज में ही रहना चाहते हैं,तो जशपुरवासियों की भावनाओं से वे मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगें।

चुनाव में नए चेहरे को अवसर दिए जाने के संबंध में उन्होने कहा कि चुनाव से पहले सभी पार्टियां सर्वे कराती हैं। कांग्रेस भी सर्वे करा रही है। इसका प्रमुख उद्देश्य वर्तमान विधायक और पार्टी जिन सीटों पर नहीं जीत सकी है,उनके संबंध में फीडबैक प्राप्त करना है। आगामी विधानसभा चुनाव के नेतृत्व के संबंध में उन्होनें कहा कि विधानसभा चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री होने के नाते भूपेश बघेल टीम के कप्तान होगें।

मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होनें प्रदेश में ईडी द्वारा किए जा रहे लगातार कार्रवाई पर निशाना साधते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने ईडी प्रमुख की तीसरी बार नियुक्ति के मामले में सवाल उठाया है। ऐसे में भारत के हर नागरिक के मन में ईडी की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है।

उन्होनें जोर देकर कहा कि ईडी एक जांच एजेंसी है। अगर वह निष्पक्ष कार्रवाई करती है तो किसी को कोई परेशानी नही है। उप मुख्यमंत्री सिंहदेव सड़क मार्ग से अंबिकापुर से जशपुर पहुंचे थे। यहां रास्ते में जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। अंबिकापुर से बतौली होकर बगीचा पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के चिराईडांड़ में भी कार्यकर्ताओं ने टीएस सिंहदेव का आतिशबाजी करके स्वागत किया। जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक विनय भगत ने सोगड़ा जाने के क्रम में अपने निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं के साथ उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

कांग्रेसियों में दिखा उत्साह

उप मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार जशपुर प्रवास पर पहुंचे टीएस सिंहदेव का यह निजी दौरा पूरी तरह से सादगी भरा रहा। बिना किसी सरकारी तामझाम के उप मुख्यमंत्री ने माता का दर्शन किया और बाबा संभवराम से आशीर्वाद प्राप्त कर वापस लौट गए। बताया जा रहा है कि उनके इस दौरे की जानकारी बहुत कम लोगों को थी। बावजूद इसके अंबिकापुर से जशपुर तक जगह जगह उनके स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS;देश में अघोषित आपातकाल, भाजपा की राजनीति विभाजनकारी, कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल का भाजपा पर हमला

    रायपुर, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल आज राजधानी रायपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज देश में अघोषित आपातकाल जैसी…

    POLITICS; राहुल गांधी के स्वागत में भी गुटबाजी का नजारा,पार्टी को मजबूत करने पर दिया जोर

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी कल एक दिन के दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस के संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया। अभनपुर…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’