सीएम बघेल बोले-केंद्र सरकार बताए कि 22 हजार करोड़ रुपये अदाणी की कंपनी में किसने निवेश किया ?

रायपुर, राहुल गांधी की संसद सदस्यता निरस्त करने के विरोध मेें प्रदेशभर मेें सत्याग्रह के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी मेें मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आज सबसे बड़ा सवाल यह है कि अदाणी की कंपनी मेें 22 हजार करोड़ रुपये किसने निवेश किया। सेल कंपनी से आया पैसा किसका है। उसी सवाल के बाद राहुल गांधी को लोकसभा मेें बोलने नहीं दिया जा रहा है। पहली बार ऐसा हो रहा है कि लोकसभा और राज्यसभा मेें सत्त्ता पक्ष के हंगामे के कारण सदन नहीं चल रहा है। केंद्र सरकार बताए कि अदाणी के खाते मेें गया 20 हजार करोड़ रुपया किसका है।

कांग्रेस की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मेें शामिल होने के लिए रायपुर पहुंचे प्रभारी सचिव डा. चंदन यादव ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त होने के बाद तमाम विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया सामने आई है। अब पूरे देश के विपक्षी दल एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ आवाज उठाएंगे। केंद्र की नीयत को सब समझ रहे हैं। केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर सभी को डराने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा देश में हिटलरशाही चला रही है, लेकिन हम चुप नहीं बैठेंगे। राहुल के सभी सवालों का जवाब केंद्र को देना होगा। लोकतंत्र के मंदिर संसद में राहुल गांधी को बोलने से रोका गया है। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की भाषा बता रही है कि वे कितना डरे हुए हैं।

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…