सीएम बघेल बोले- राज्यपालों के जरिए राज्यों पर नियंत्रण करना चाहती है भाजपा

रायपुर,  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्यों में विधेयक को रोकने पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने जो टिप्पणी की है वह बहुत गंभीर है। पंजाब, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ में भी एक दर्जन बिल अटके पड़े हैं। ये राजभवन में अटका हुआ है। मुख्यमंत्री बघेल ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी राज्यपाल और राजभवन के माध्यम से सब कुछ कंट्रोल करना चाहती है। ये प्रजातंत्र के लिए नुकसानदायक है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के राजभवन में भी आरक्षण संशोधन विधेयक समेत 10 विधेयक अटके हुए हैं। आरक्षण को लेकर लगातार सियासत भी होती रही है और मुख्यमंत्री बघेल आरक्षण संशोधन विधेयक पारित नहीं होने पर कई बार राजभवन की कार्यशैली पर प्रश्न उठा चुके हैं। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने सुनवाई के दौरान टिप्पणी की थी कि राज्यपाल विधेयकों को रोककर आग से खेल रहे हैं।

अमित शाह पर किया कटाक्ष

मुख्यमंत्री बघेल ने एक बाद फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान पर कटाक्ष किया जिसमें शाह ने कहा था कि विष्णुदेव साय को बड़ा आदमी बनाएंगे। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि विष्णुदेव साय आदिवासी नेता हैं उसको आदिवासी दिवस के दिन पद से मुक्त किये थे। कद जीरो कर दिए थे। इनकी बातों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। अमित शाह ने कहा नगरनार नहीं बेचेगा इसकी क्या गारंटी है, नगरनार बेचने वाली सूची में हैं। ये सब चुनाव के लिए जुमलेबाजी है और भाजपा में जुमले बाज लोग हैं। इनकी बातों पर छत्तीसगढ़ की जनता विश्वास नहीं करती है। राजनाथ सिंह के पाटन विधानसभा क्षेत्र में दौरे पर मुख्यमंत्री ने कहा पाटन पावन धरती है, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती है, राजनाथ सिंह का स्वागत है आएं अच्छी बात है। मुख्यमंत्री बघेल हेलीपैड में गरियाबंद के लिए रवाना होने से पहले चर्चा की। वह बिंद्रानवागढ़, राजिम, नगरी, सिहावा, धमतरी के कुरुद विधानसभा में दौरा किए।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP; भाजपा ने जारी की 15 प्रकोष्ठों की सूची, इन्हें मिली बडी जिम्मेदारी

     रायपुर, छत्तीसगढ़ भाजपा ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने प्रदेश के विभिन्न प्रकोष्ठों के लिए नए संयोजक, सहसंयोजक और प्रभारियों की…

    CJP; जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान दर्ज FIR सुप्रीम कोर्ट ने किए रद्द, सीजेपी ने मार्च लिया वापस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी जंतर-मंतर पर प‍िछले महीने हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान कई लोगों पर मामले दर्ज किए गए थे. प्रदर्शनकार‍ियों और सरकार के बीच भी…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती