सीएसआर-जीएचआरडीसी बी-स्कूल रैंकिंग 2022 में भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर पहले स्थान पर रहा

रायपुर, भारत – सीएसआर-जीएचआरडीसी बी-स्कूल रैंकिंग 2022 में भा.प्र.सं रायपुर पहले स्थान
प्राप्त हुआ है, जो शैक्षणिक उत्कृष्टता, आधुनिक शोध और सामाजिक रूप से जिम्मेदार पहल के
प्रति संस्थान का समर्पण दर्शाता है। सीएसआर-जीएचआरडीसी बी-स्कूल रैंकिंग, शैक्षणिक क्षेत्र में
सबसे सम्मानित और हर जगह अपनाई जाने वाली रैंकिंग मानी जाती है। यह प्रतिष्ठित रैंकिंग
फैकल्टी, इंफ्रास्ट्रक्चर, रिसर्च और आउटरीच गतिविधियों जैसे विभिन्न मापदंडों के सख़्त
मूल्यांकन पर आधारित होती है।
इस रैंकिंग का आयोजन, सेंटर फॉर सस्टेनेबिलिटी एंड रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) और ग्लोबल
ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट सेंटर (जीएचआरडीसी) जैसी दो प्रसिद्ध संस्थाओ द्वारा किया गया था,
जो पिछले दो दशकों से अधिक समय से शैक्षणिक संस्थानों का मूल्यांकन कर रहे हैं। इस वर्ष
की रैंकिंग विशेष रूप से प्रतिस्पर्धी थी, जिसमें देश भर के 500 से अधिक बिजनेस स्कूलों ने
भाग लिया था।
उत्कृष्टता के प्रति भा.प्र.सं रायपुर की प्रतिबद्धता इसकी बेहतरीन फैकल्टी और अपने-अपने क्षेत्र
के प्रसिद्ध विशेषज्ञों से झलकती है। इस संस्थान ने शोध के क्षेत्र में भी बहुत ज़्यादा निवेश
किया है, यहाँ की फैकल्टी और छात्र नियमित रूप से उच्च श्रेणी की पत्रिकाओं में रिसर्च पेपर
प्रकाशित करते हैं।

इसके अलावा, भा.प्र.सं रायपुर ने उत्कृष्टता केंद्र, नवाचार और उद्यमिता केंद्र,
ऊर्जा प्रबंधन केंद्र और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन केंद्र स्थापित किए है। भा.प्र.सं रायपुर, सामाजिक
जिम्मेदारी के लिए पहल सहित विभिन्न आउटरीच गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल रही
है। बढ़ रही सामाजिक समस्याओ को हल करने के लिए संस्थान ने कई सरकारी एजेंसियों, गैर
सरकारी संगठनों और निजी संगठनों के साथ हाथ मिलाए है।

  • Related Posts

    PET; प्री-पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरु, परीक्षा 7 मई को होगी

    रायपुर, संचालनालय तकनीकी शिक्षा, छत्तीसगढ़ के सम्बन्धित पालीटेक्निक कालेजों में प्रवेश के लिए प्री-पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा (PPT) 2026 हेतु ऑनलाइन आवेदन एवं परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया गया है। यह परीक्षा राज्य के…

    BED DLED;प्री.बीएड. एवं प्री. डीएलएड. प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरु,परीक्षा 28 जून को होगी 

    रायपुर, विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2026–27 हेतु द्विवर्षीय बी.एड. एवं डी.एल.एड. (दूरवर्ती) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्री. बी.एड. एवं प्री. डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन…

    You Missed

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार