हड़ताली बिजली मीटर रीडर एवं पंचायत सचिवों की मांग का आप पार्टी ने समर्थन किया; दोनों संघों से वादाखिलाफी बंद हो

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य में पंचायत अधिनियम के अंतर्गत नियुक्त पंचायत सचिव तथा विद्युत मंडल के प्लेसमेंट मीटर रीडर कर्मचारियों ने अपनी जायज मांगों के लिए आंदोलन किया। आंदोलन का आम आदमी पार्टी ने समर्थन करते हुए डंगनिया स्थित विद्युत कार्यालय, तत्पश्चात तूता धरना स्थल नवारायपुर में मीटर रीडर तथा पंचायत सचिवों के आंदोलनकारियों की सभा को संबोधित कर जायज मांगों का समर्थन किया।

  आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल साहू एवं जिला सचिव विजय कुमार झा ने बताया है कि विधानसभा चुनाव के पूर्व मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री द्वारा ठेका प्रथा व प्लेसमेंट बंद करने का वादा किया गया था। किंतु आज भी ठेका प्रथा, प्लेसमेंट प्रथा जारी है। विद्युत मंडल के मीटर रीडर संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीएस पाटले के नेतृत्व में प्रदेश का 200 करोड़ रुपए बचाने के लिए आंदोलन किया जा रहा है। विद्युत मंडल व प्लेसमेंट के ठेका बिचौलिए के बीच प्रतिवर्ष 200 करोड़ रुपए की क्षति हो रही है। साथी महीने में मात्र 15 दिन काम लिया जाकर 15 दिन घर बैठा दिया जाता है, जबकि विद्युत प्रवाह 12 महीना तीसों दिन जारी रहता है।

इसी प्रकार पंचायत सचिव प्रदेश अध्यक्ष तुलसी प्रसाद साहू के नेतृत्व में शिक्षाकर्मियों की भांति पंचायत सचिवों को भी पंचायत अधिनियम से मुक्त कर शासकीयकरण किए जाने की मांग की जा रही है। आम आदमी पार्टी के नेता विजय कुमार झा उपाध्यक्ष गोपाल साहू ने संबोधित कर जायज मांगों को पूरा करने, वादाखिलाफी तत्काल बंद करने, की मांग की है। श्री झा ने अपने संबोधन में कहा कि इसके पूर्व एमडी श्री राजीव रंजन छत्तीसगढ़ से बिहार जाकर विधायक बने। वर्तमान एमडी मनोज खरे  से प्लेसमेंट समाप्त करने, पूरे महीना काम लेने, नियमितीकरण की मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। लेकिन वार्ता विफल रही तथा वे 4 महीने बाद निर्णय लेने की बात करते रहे। स्पष्ट है 4 महीने में सरकार को हराने की जिम्मेदारी भी ऐसे ही अधिकारियों की होगी। पार्टी नेताओं के साथ वरिष्ठ नेता जेड हैदरी, वीरेंद्र पवार, पदुमन शर्मा, संजय गभेल, विकास दास मानिकपुरी ने आंदोलन का समर्थन किया।

  • Related Posts

    FOREST; ‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’ के दिवाली गिफ्ट पैक का लोकार्पण, महिला समूहों और वनोपज संग्राहकों की आय बढ़ाने पहल

    0 हमारे वनों की समृद्धि और मातृशक्ति के परिश्रम से तैयार उत्पाद बनें छत्तीसगढ़ की पहचान – मुख्यमंत्री साय रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के सिविल…

    CABINET; छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से होगी धान खरीदी, बिजली बिल में राहत, कैशलेस इलाज समेत कई बड़े फैसले

    रायपुर, धान खरीदी की राह देख रहे किसानों के लिये खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी होगी। मंत्रिपरिषद ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में छत्तीसगढ़ प्रदेश के किसानों से दिनांक…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच