हीरो ग्रुप के चेयरमैन पर ED का बड़ा एक्शन, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जब्त की 25 करोड़ की संपत्ति

नईदिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हीरो मोटोकॉर्प के कार्यकारी अध्यक्ष पवन कांत मुंजाल के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत उनकी 24.95 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड के  सीएमडी और चेयरमैन पवन कांत मुंजाल की दिल्ली में स्थित 3 अचल संपत्तियों को जब्त कर लिया है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने हीरो मोटोकॉर्प के कार्यकारी अध्यक्ष पवन कांत मुंजाल के खिलाफ धन शोधन मामले की जांच के तहत उनकी 24.95 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि दिल्ली स्थित मुंजाल की तीन अचल संपत्तियों को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत अस्थायी रूप से कुर्क किया गया है.

बता दें कि बीते 1 अगस्त को भी ईडी ने पहले पीके मुंजाल और संबंधित संस्थाओं व लोगों के संबंध में तलाशी अभियान चलाया था और 25 करोड़ रुपये की कीमती चीजें जब्त करने के साथ-साथ डिजिटल साक्ष्य और अन्य आपत्तिजनक साक्ष्यों को कुर्क कर लिया था. अभी तक करीब 50 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई हैय

बयान के मुताबिक, मुंजाल हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड के सीएमडी (चेयरपर्सन एवं प्रबंध निदेशक) और चेयरमैन हैं तथा उनकी कुल संपत्ति 24.95 करोड़ रुपये के करीब है. ईडी ने अगस्त में मुंजाल और उनकी कंपनियों के खिलाफ पीएमएलए के तहत मामला दर्ज करने के बाद छापेमारी की थी. यह मामला राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के आरोप पत्र का संज्ञान लेने के बाद दायर किया गया था, जिसमें उन पर भारत से अवैध रूप से विदेशी मुद्रा ले जाने का आरोप लगाया गया था.

ईडी ने कहा, ‘अभियोजन पक्ष की ओर से दायर शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 54 करोड़ रुपये के बराबर की विदेशी मुद्रा को भारत से अवैध रूप से बाहर ले जाया गया था.’ एजेंसी ने कहा कि जब्ती और कुर्की का कुल मूल्य लगभग 50 करोड़ रुपये है. यह दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा मुंजाल के खिलाफ अघोषित विदेशी मुद्रा से संबंधित कार्यवाही पर रोक लगाने के एक दिन बाद आया है.

कोर्ट ने कहा था कि अगले साल फरवरी में सुनवाई की अगली तारीख तक इस मामले से जुड़े सभी मामलों पर रोक लागू रहेगी. मामला 2018 का है जब पवन मुंजाल के कथित करीबी सहयोगी अमित बाली को 81 लाख रुपये की अघोषित विदेशी मुद्रा ले जाने के आरोप में हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया था.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    LIQUOR SCAM; 4 साल में 2883 करोड़ रुपये कमाए, गोवा में था आलीशान होटल, 1200 करोड़ की संपत्ति जब्त

    0 ईडी ने किया बड़ा खुलासा,शराब घोटाले में कई कारोबारी और अधिकारी समेत 85 लोग शामिल रायपुर, छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रायपुर जोनल ऑफिस ने शराब घोटाले में बड़ी…

    SUSPEND;जनता से अशिष्ट व्यवहार पर जीरो टॉलरेंस, दुर्ग जनपद सीईओ निलंबित

    रायपुर, सुशासन तिहार 2026 के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में आम जनता से अशिष्ट व्यवहार और कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गंभीरता से…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…