हैदराबाद की बहुमंजिला इमारत में भीषण आग, 4 लड़कियों समेत 6 की मौत

हैदराबाद, बीती रात हैदराबाद की एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। बिल्डिंग में कई दफ्तर हैं, जहां रात में भी लोग काम कर रहे थे। अग्निकांड में 6 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 4 लड़कियां और 2 लड़के शामिल हैं। दम घुटने के कारण मौत होना माना जा रहा है। कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां कुछ की हालत खराब है।

पीड़ितों ने कथित तौर पर घने धुएं के कारण दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जिस बिल्डिंग में आग लगी, उसका नाम स्वप्नलोक है। यहां तीसरी मंजिल पर आग लगी, जो बाकी मंजिलों पर फैल गई। आग लगने की पहली सूचना शाम साढ़े सात बजे मिला। शार्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है।

दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे तो 13 लोग अंदर फंसे थे, जिनमें से 7 को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि अन्य 6 ने दम तोड़ दिया।उत्तर क्षेत्र डीसीपी चंदना दीप्ति ने बताया, ‘अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें चार लड़कियां और दो लड़के शामिल हैं। आग लगने के समय ये लोग अंदर थे। जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक उनका हालत गंभीर हो गई थी और अस्पताल में मृत घोषित कर दिए गए थे। हमने 7 को बचा लिया है।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात