हैदराबाद ने कोलकाता को घर में 23 रन से हराया; 13.25 करोड़ के हैरी ब्रुक ने जमाया पहला शतक

कोलकाता, 13.25 करोड़ रुपए के बल्लेबाज हैरी ब्रुक के बल्ले से आए सीजन के पहले शतक के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग-2023 के 16वें सीजन के 19वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को उसी के घर में 23 रन से हरा दिया है। टीम की यह सीजन की दूसरी जीत है। टीम पॉइंट्स टेबल में 7 नंबर पर है।

इस हफ्ते 5वीं टीम ने अपने घरेलू मैदान पर मुकाबला गंवाया है। इससे पहले, सोमवार को बेंगलुरु में RCB, मंगलवार को दिल्ली में DC, बुधवार को चेन्नई में CSK, मोहाली में PBKS ने मैच गंवाए हैं। हैदराबाद-कोलकाता के जीत-हार के रिकॉर्ड की बात करें तो यह हैदराबाद की कोलकाता पर 9वीं जीत है। दोनों के बीच 24 मुकाबले खेले गए हैं।

कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में मेजबान कप्तान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी को चुना। टॉस हारकर बैटिंग करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में चार विकेट 228 रन बनाते हुए सीजन का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में कोलकाता 20 ओवर में सात विकेट पर 205 रन ही बना सकी।

ब्रुक ने जमाया सीजन का पहला शतक
हैरी ब्रुक ने IPL में अपना पहला शतक जमाया है। उन्होंने 55 गेंदों में सेंचुरी पूरी की है। इससे पहले ब्रुक ने 32 गेंदों पर अपनी पहले हाफ सेंचुरी पूरी की और उसे सेंचुरी में कॉन्वर्ट किया। ब्रुक ने ऐडन मार्करम के साथ 47 गेंद में 72 रन की साझेदारी की। यहां मार्करम (50 रन) करियर का चौथा अर्धशतक जमाकर आउट हुए। हैरी ब्रुक को हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा था।

हैदराबाद कोलकाता मैच के टर्निंग पॉइंट्स

  • सुयश ने छोड़ा ब्रुक का कैच 10वें ओवर की दूसरी बॉल पर सुयश शर्मा ने हैरी ब्रूक का कैच छोड़ा। हैरी ब्रुक आखिरी तक क्रीज पर टिके रहे और 100 रन की नाबाद पारी खेली। जब कैच छूटा तब ब्रुक 45 रन बनाकर खेल रहे थे।
  • फ्लॉप रहा टॉप ऑर्डर KKR का टॉप ऑर्डर फ्लॉप रहा। टीम ने शुरुआती 3 विकेट महज 20 रन पर गंवा दिए। जल्दी विकेट गिरने से बैटर दबाव में आ गए और पावरप्ले का फायदा नहीं उठा सके।
  • भुवी का किफायती ओवर 17 ओवर के बाद KKR का स्कोर 171/6 था। टीम को 18 बॉल में 58 रन की जरूरत थी। 18वां ओवर लेकर आए भुवनेश्वर कुमार ने 11 रन ही खर्च किए। इससे कोलकाता पर प्रेशर बना।
  • सुंदर के कैच वॉशिंगटन सुंदर ने नीतीश राणा और शार्दूल ठाकुर के कैच पकड़े। ये दोनों बल्लेबाज अहम मौके पर आउट हुए। राणा को नटराजन और शार्दूल को उमरान मलिक ने आउट किया, हालांकि सुंदर ने दो कैच टपकाए भी।

हैदराबाद की ओर से हैरी ब्रुक के अलावा, कप्तान ऐडन मार्करम ने 26 गेंद पर 50 और अभिषेक शर्मा ने 17 बॉल पर 32 रन बनाए। आंद्रे रसेल ने तीन विकेट चटकाए। वरुण चक्रवर्ती को एक सफलता मिली।

जवाबी पारी में कोलकाता के ओपनर एन जगदीशन ने 36 रन जोड़े, जबकि कप्तान नीतीश राणा ने 41 गेंद पर 75 रन और रिंकू सिंह ने 31 बॉल पर 58 रन की पारियां खेलीं। मार्को यानसेन और मयंक मारकंडे को 2-2 विकेट मिले। भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और उमरान मलिक को एक-एक विकेट मिले।

  • Related Posts

    CRICKET; दो से दस दिन का टेस्ट क्रिकेट ! ……..

    क्रिकेट प्रेमियों के लिए उनके मनोरंजन के हिसाब से टेस्ट क्रिकेट के अलावा वन डे और टी-20 फॉर्मेट के मैच इजाद हो गए है। भविष्य में इस बात से भी…

    GAME; 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा स्पर्धा की मेजबानी करेगा जीपीएम, 18 से 21अगस्त तक जुटेंगे खिलाड़ी

    *पांचों संभागों के 540 खिलाड़ी जिम्नास्टिक, क्रिकेट, ताईक्वांडो और कबड्डी में दिखाएंगे दम रायपुर, प्रदेश के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला 18 से 21 अगस्त तक आयोजित होने वाली 26वीं राज्य स्तरीय शालेय…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार