अंतर-महाविद्यालयीन खेलों का रोमांचक शुभारंभ; दक्षिण ज़ोन के कॉलेजों के 350 खिलाडी भाग लेंगे

नारायणपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के निर्देश पर अंतर-महाविद्यालयीन खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ आज 04 अक्टूबर को नारायणपुर ऑडिटोरियम में भव्य रूप से किया गया। इस वर्ष अंतर -महाविद्यालयीन (ज़ोनल) खेल प्रतियोगिता की मेज़बानी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, नारायणपुर को मिली है। 4 से 6 अक्टूबर, तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में पूरे 18 खेल जिसमें वॉलीबॉल, खो-खो, टेनिस बॉल, बैडमिंटन, कबड्डी सहित 13 एथलेटिक्स खेलों में प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में दक्षिण ज़ोन के 350 छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। इस तारतम्य में  सभी प्रकार के आउटडोर गेम्स, परेड मैदान, नारायणपुर में व इनडोर गेम्स, ऑफिसर्स क्लब, नारायणपुर में करवाए जायेंगे।

कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि चंदन कश्यप विधायक नारायणपुर एवं विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष श्रीमती श्यामवती नेताम,  देवनाथ उसेंडी, उपाध्यक्ष ज़िला पंचायत नारायणपुर, श्रीमती सुनीता मांझी, अध्यक्ष, प्रमोद नैलवाल उपध्यक्ष नगर पालिका नारायणपुर, पांडीराम वड्डे अध्यक्ष, श्रीमती सविता बघेल उपाध्यक्ष जनपद पंचायत नारायणपुर, अधिष्ठाता डॉ. नितिन कुमार रस्तोगी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र कांकेर तथा ज़िले के अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे। उद्घाटन समारोह में सभी प्रतिभागी टीम के समूह प्रबंधक भी मौजूद थे।

यह अंतर-महाविद्यालयीन खेल प्रतियोगिता पहली बार कृषि महाविद्यालय नारायणपुर में किया जा रहा है। समय की किफायत एवं सुचारू संचालन हेतु महाविद्यालय द्वारा आवश्यक समितियां गठित की गईं है। 6 अक्टूबर को समापन समारोह रखा जायेगा जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं एवं टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। विभिन्न खेलों के निष्पक्ष निर्णय के लिए 17 रेफरी भी नियुक्त किए गए हैं। 5 व 6 तारीख को विभिन्न खेलों का आयोजन प्रातः काल से किया जाएगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    T20; न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, 22 अक्टूबर से होगा टी20 सीरीज का आगाज, अब तक 1.10 लाख टिकट हुए सोल्ड आउट

    नईदिल्ली, भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने से पहले ही मेजबान देश में क्रिकेट प्रशंसकों का उत्साह देखने को मिल रहा है। भारतीय टीम…

    CRICKET; बॉलर और कीपर के नसीब में कम होता है कप्तान बनना!

    क्या क्रिकेट केवल बैट्समैन का ही खेल है या बॉलर और विकेट कीपर भी मायने रखते है? मैदान के भीतर ये बात सही लगती है लेकिन जब टीम के नेतृत्व…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच