अगले हफ्ते छत्तीसगढ़ आ सकते हैं पीएम मोदी, शुक्रवार को आएंगे ओम माथुर

रायपुर, चुनावी वर्ष में भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों का दौरा लगातार जारी है। इस बीच 10 से 12 मई के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का छत्तीसगढ़ दौरा हो सकता है। सात अप्रैल को छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और सह प्रभारी नितिन नवीन अपने दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। आठ अप्रैल को भाजपा के सभी मोर्चों की एक संयुक्त बैठक होगी जिसमें सभी मोर्चा के प्रभारी, अध्यक्ष व महामंत्री शामिल होंगे।

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी मोर्चा प्रमुखों को सह प्रभारी नितिन नवीन का मार्गदर्शन प्राप्त होगा और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा होगी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों के साथ भी समन्वय बैठक प्रस्तावित है। गौरतलब है कि भाजपा विधायक दल ने भी प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ आने के लिए आमंत्रित किया है। हालांकि विधायकों को अभी तक मिलने के लिए समय नहीं मिल पाया है।

रायपुर सांसद ने की पीएम से मुलाकात

गुरुवार को रायपुर सांसद सुनील सोनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सौजन्य मुलाकात की। सोनी ने बताया कि प्रधानमंत्री से सामान्य चर्चा हुई है। काफी समय बाद उनसे मिलना हो पाया है।

होगी चुनावी चर्चा

प्रदेश भाजपा के महामंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि प्रदेश्ा प्रभारी और सह प्रभारी भाजपा के कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे जिसमे चुनाव से संबंधित कई विषयों पर विस्तार से उनका मार्गदर्शन प्राप्त होगा। ज्ञात हो कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी ने मैदानी स्तर पर रणनीतिक तैयारियां तेज कर दी है। अपने स्थापना दिवस के साथ ही आगामी एक माह तक पार्टी अपने कार्यक्रमों के जरिए मीनी जनाधार बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। ऐसे समय में प्रदेश प्रभारी व सह प्रभारी का प्रवास पार्टी की तैयारियों को और गति प्रदान करेगा।

  • Related Posts

    POLITICS; क्रॉस-वोटिंग के लिए कांग्रेस ने उडीसा के तीन विधायकों को किया निलंबित …

    भुवनेश्वर, उडीसा कांग्रेस ने मंगलवार को हाल ही में हुए राज्यसभा चुनावों के दौरान पार्टी के व्हिप का उल्लंघन करने के आरोप में तीन विधायकों को निलंबित कर दिया. यह…

    PROTFST; राजधानी में कांग्रेस का हल्लाबोल, बड़ी संख्या में विधानसभा का घेराव करने निकले कार्यकर्ता,पायलट ने सरकार पर किया हमला

    रायपुर, राजधानी रायपुर में आज कांग्रेस ने हल्लाबोल प्रदर्शन किया. कांग्रेस मनरेगा का नाम बदलने और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों सहित कई मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव किया.…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां