BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

मुम्बई, सलमान खान के होस्टिंग वाले बिग बॉस 19 का आज फिनाले चल रहा है। टॉप 5 में अमाल मलिक, तान्या मित्तल, प्रणित, फरहाना और गौरव खन्ना पहुंचे थे। फिर गौरव खन्ना और फरहाना टॉप 2 में आए। इसके बाद शो की ट्रॉफी पर गौरव खन्ना ने कब्जा जमाया। वे इस शो के विनर बने हैं।

गौरव खन्ना बिग बॉस 19 के विनर बने हैं। उन्हें ट्रॉफी के अलावा 50 लाख रुपये की धनराशि ईनाम में मिली है। इसी के साथ यह सीजन समाप्त हो गया है। चर्चित टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ यूं तो लड़ाई-झगड़े और तू-तड़ाक के लिए ही जाना जाता है, मगर ‘बिग बॉस 19’ के विजेता ऐक्टर गौरव खन्ना ने दिखा दिया कि बिना चिल्लम चिल्ली और गाली-गलौज किए भी यह शो जीता जा सकता है।

बिग बास मैराथन में पहले सौ मीटर में तेज नहीं भागते। पहले देखते हैं कि कौन कितने पानी में है। फिर धीरे धीरे स्पीड पकड़ी जाती है। मगर चौथे हफ्ते में जब सलमान सर ने दो-तीन बार समझाया, तब मुझे अहसास हो गया था कि अब स्पीड पकड़नी पड़ेगी। मैं पहले एक-एक हफ्ते करके आगे बढ़ रहा था क्योंकि मुझे शुरू से पता था कि बिग बॉस माइंड गेम है। यह न टास्क का गेम है, न गाली देने का गेम है, ये न फालतू लड़ाई करने का। यह गेम अपनी असलियत दिखाने का है और मैं असल जिंदगी में भी ऐसा ही हूं। मैं ज्यादा झगड़े नहीं करता हूं। अपनी राय ढंग से रखना पसंद करता हूं और कोशिश करता हूं कि जितना धैर्य रख पाऊं, वो रखूं। किसी के उकसाने पर रिएक्ट ना करूं। मैं बीस बार में एक-दो बार ही ट्रिगर हुआ, जब बहुत जरूरी था। बाकी जब 18 बार ट्रिगर नहीं हुआ, वो मेरे विरोधियों के लिए ज्यादा तकलीफदेह था क्योंकि उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि इस आदमी को कैसे तोड़े।

‘बिग बॉस 19’ के फिनाले में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे भी पहुंचे। वे यहां अपनी आगामी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे। कार्तिक ने जैसे ही सलमान से कहा, ‘मेरी यह फिल्म आपकी फिल्म के साथ क्लैश हो रही है’। इस पर सलमान ने कहा, ‘चलिए आपके लिए हम बदल देंगे’। सलमान ने यहां कार्तिक को टंग ट्विस्टर दिया, ‘नीला नल, लाल नल’। इसे बोलते हुए कार्तिक उलझ गए, जिसे देख सलमान खूब हंसे। कार्तिक ने सलमान के साथ अपनी फिल्म का हुक स्टेप भी किया। 

  • Related Posts

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    अर्जुन तिवारी रायपुर, शिव पटेल द्वारा निर्मित आसू झरत हे दाई ग्यारह अक्टूबर को रिलीज होगी। सरल स्वभाव के धनी शिव पटेल द्वारा निर्मित आसू झरत हे दाई भक्ति गीत…

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    *उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने की समीक्षा रायपुर, स्वदेश दर्शन योजना के तहत लगभग 146 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किए जा रहे भोरमदेव…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात