अदाणी के खिलाफ कांग्रेस का राजभवन मार्च; राज्‍यपाल को सौंपा ज्ञापन

रायपुर,  अदाणी समूह के समर्थन में केंद्र की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार को राजभवन मार्च से पहले अंबेडकर चौक पर एक सभा की। सभा में पीसीसी प्रभारी कुमारी शैलजा, मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के अन्‍य पदाधिकारी पहुंचे।

मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने सभा को संबोधित करते हुए अडाणी मामले को लेकर केंद्र सरकार को जमकर कोसा। उन्‍होंने कहा, अडाणी मामले की जांच ईडी क्‍यों नहीं करती। सरकारी एजेसियों पर केंद्र सरकार का कब्‍जा है। जहां करोड़ों का घोटाला, वहां ईडी नहीं जाती है। एसबीआई और एलआईसी में जनता का पैसा है। केंद्र ने एसबीआई और एलआईसी का पैसा अडाणी को दिया है। सभा के बाद राजधानी के अंबेडकर चौक में धरने के बाद कांग्रेसी राजभवन जाकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के ब्लाक से लेकर प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारी शामिल हुए।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा सरकार की अदाणी के पक्ष में कोनी कैपिटलिज्म नीति के कारण देश का नुकसान हो रहा है। गहरे आर्थिक संकट के समय भाजपा की मोदी सरकार देश की महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को अदाणी समूह को बेच रही है और एसबीआइ व एलआइसी जैसी सार्वजनिक संस्थाओं में गरीब और मध्यम वर्ग के करोड़ों लोगों की बचत जोखिम में है। इसके विरोध में सुबह 11 बजे अंबेडकर चौक में प्रदेश कांग्रेस के बैनर तले राजभवन मार्च का आयोजन किया गया है। इस मौके पर छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित तमाम कांग्रेसी नेता मौजूद रहेंगे।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व