अनियमित और संविदा कर्मियों की हड़ताल जारी; आज अर्धनग्‍न होकर विधानसभा का करेंगे घेराव

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ के अनियमित और संविदा कर्मियों की हड़ताल जारी है। आंदोलनरत कर्मचारी आज अर्धनग्‍न होकर विधानसभा का घेराव करेंगे। अनियमित और संविदा कर्मियों के आंदोलन के मुद्दे पर सदन में जोरदार हंगामा मचा। भाजपा के स्थगन सूचना को अस्वीकार करने के बाद नारेबाजी शुरू हो गई। भाजपा ने जहां कर्मचारियों के साथ धोखा का आरोप लगाया, तो कांग्रेस विधायकों ने भूपेश है तो भरोसा है का नारा लगाया।

हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही को पांच मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया। विपक्षी विधायक जिस सरकार सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगा रहे थे, उस समय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा कि भाजपा के लोग अपनी बात जल्दी रखें, बहुत से कर्मचारी संगठन सरकार के फैसले पर धन्यवाद देने आए हैं।

आंदोलन की वजह से कामकाज बुरी तरह प्रभावित

विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आंदोलन की वजह से कामकाज बुरी तरह प्रभावित है। अजय चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश के सारे आंदोलनरत संगठनों ने मुख्यमंत्री की घोषणा को नकार दिया है। चार लाख कर्मचारी आंदोलन में हैं। सभी वर्गों के भीतर असंतोष है।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने घोषणा पत्र को आत्मसात करने की बात कही, लेकिन अंतिम सत्र तक जानकारी यही आई कि सरकार अभी अनियमित और संविदाकर्मियों की जानकारी ही इकट्ठा कर रही है। सरकार के कथनी और करनी में अंतर है।शिवरतन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र के 36 में से एक भी बिंदु को पूरा नहीं किया। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि सभी वर्ग आंदोलनरत हैं। सरकार को उनके बीच जाकर उनकी समस्या सुननी चाहिए।

  • Related Posts

    POLITICS; विरोध के चलते मांझी सरकार का यू-टर्न, विधायकों की विवादित सैलरी बढ़ोतरी बिल वापस

    0 विपक्ष के साथ आमजन भी खिलाफ थे भुवनेश्वर, एक बड़े उलटफेर में ओडिशा की भाजपा सरकार ने गुरुवार को मंत्रियों, विधायकों और स्पीकर के लिए अपने विवादित वेतन बढ़ोतरी…

    CS; फेडरेशन की 11 सूत्रीय मांगों पर मुख्य सचिव ने दिया निराकरण का आश्वासन, सीएस का किया सम्मान

    0 छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने की सौजन्य भेंट रायपुर, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के कर्मचारियों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्य सचिव विकासशील से…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम