अफसरों से कलेक्टर बोले- किसानों को चक्कर नहीं काटना पडे इसलिए लंबित राजस्व मामले तेजी से निपटाएं; अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करें

0 कलेक्टर डॉ.भुरे ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक

रायपुर, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज यहां कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में जिले के सभी राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक सभी राजस्व अधिकारियों को नागरिकों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए राजस्व मामलों का निराकरण यथासंभव निर्धारित समय-सीमा में करने के कडे़ निर्देंश दिए। डॉ. भुरे ने जमीन से जुड़े सभी अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, राजस्व वसूली और डायवर्सन आदि के प्रकरणों को निर्धारित समय-सीमा में ही निराकृत करने को कहा। बैठक में उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों, ग्रामीणों या अन्य किसी भी नागरिक को अपने जमीन संबंधी मामलों के लिए बेवजह कार्यालयों के चक्कर न काटना पड़े, इसलिए सभी प्रकरणों का लोकहित में समय-सीमा में निराकरण किया जाए। 

कलेक्टर ने जनदर्शन और समय सीमा  के लंबित प्रकरणों की जानकारी संबंधित अधिकारियों  से लेकर उन्हें निर्देेशित किया। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को सभी लंबित प्रकरणों का भौतिक सत्यापन कर प्राथमिकता क्रम में निपटारा करने और इसकी हर हफ्ते मॉनिटरिंग करने के निर्देंश दिए। डॉ. भुरे ने लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से आय, जाति, निवास आदि प्रमाण-पत्र बनाने के लिए मिले आवेदनों का भी शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही निराकरण करने के निर्देंश दिए।

बैठक में बताया गया कि रायपुर जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी आई है। कलेक्टर ने अगले एक महीने में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण का लक्ष्य निर्धारित कर कार्ययोजना अनुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध कार्रवाई जारी रखें। इस संबंध में उन्होंने सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों, तहसीलदारों को अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देंश दिए।

  • Related Posts

    RAPE; पिकनिक स्थल पर गर्लफ्रेंड से गैंगरेप, विरोध करने पर बॉयफ्रेंड से मारपीट व लूट

    रायगढ़ , छत्तीसागढ के रायगढ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बोतल्दा स्थित प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट ‘रॉक गार्डन’ से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां अपने दोस्त…

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..