आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारियों के पद बढ़ाने सीएम बघेल का बड़ा फैसला;अब 920 पदों पर होगी भर्ती

0 संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण ने जारी किया संशोधित विज्ञापन

0 आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार युवाओं के हित में आई.टी.आई के प्रशिक्षण अधिकारियों की भर्ती के लिए विज्ञापित पदों की संख्या 366 से बढ़ाकर अब 920 कर दी गई है। अब प्रशिक्षण अधिकारियों के 920 पदों पर भर्ती की जाएगी। संचालक रोजगार प्रशिक्षण ने इस संबंध में संशोधित विज्ञापन जारी कर दिया है। जो अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। इन पदों पर भर्ती छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थियों से की जाएगी।

छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल के माध्यम से इन पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 मई से शुरू हो चुकी है। विभाग की ओर से प्रशिक्षण अधिकारियों की भर्ती के लिए जारी संशोधित विज्ञापन में इलेक्ट्रिशियन के 51 पदों को बढ़ाकर 90, कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के 86 पदों को बढ़ाकर 242, कारपेंटर के 02 पदों को बढ़ाकर 09, टर्नर के 06 पदों को बढ़ाकर 10, फिटर के 48 पदों को बढ़ाकर 100 पद, मैकेनिक ट्रैक्टर के 02 पद को बढ़ाकर 3, मैकेनिक डीजल के 32 पद को बढ़ाकर 90, मैकेनिक मोटर व्हीकल के 05 पद को बढ़ाकर 07, वर्कशॉप कैल्युलेशन एवं इंजीनियरिंग ड्रॉइंग के 72 पद को बढ़ाकर 234 पद, वायरमैन के 02 पद को बढ़ाकर 06, वेल्डर के 30 पद को बढ़ाकर 89, शीट मेटल वर्कर के 01 पद को बढ़ाकर 03, सिविंग टेक्रॉलाजी के 06 पद को बढ़ाकर 12, हॉस्पिटल हाउस कीपिंग के 02 पद को बढ़ाकर 04 किया गया है।

इंफारमेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्रॉलाजी सिस्टम मेंटेनेंस के 01 पद, ड्राईवर कम मैकेनिक के 06 पद, ड्राफ्ट्समेन मैकेनिकल के 01 पद, मशीनिष्ट के 04, मशीनिष्ट ग्राइंडर के 01 पद, मेसन (बिल्डिंग कंस्ट्रक्टर) के 01 पद, मैकेनिक रेफ्रिजेरेशन एंड एयर कंडीशनर के 02 पद, सेक्रेटेरियल प्रेक्टिस (अंग्रेजी) के 02 पद, एम्लायबिलिटी स्किल के 03 पद को यथावत रखा गया है। इन्हें मिलाकर अब कुल 920 पदों पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापित पदों की आवश्यक अर्हताएं, शैक्षणिक अनुभव, आयु सीमा, निर्देश, परीक्षा योजना, चयन प्रक्रिया, पाठ्यक्रम एवं पदों का आरक्षण आदि का विस्तृत विवरण तथा अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों की जानकारी http://vyapam.cgstate.gov.in  पर विस्तृत विज्ञापन में देखे जा सकते हैं। रिक्त पदों की संख्या तथा ट्रेड एवं विषय में परिवर्तन किया जा सकता है।

  • Related Posts

    WILD LIFE; भीषण गर्मी के साथ जंगल में बढे अवैध शिकार के मामले,वन्यजीवों की सुरक्षा भगवान भरोसे

    0 वर्ष 2025 में सबसे ज्यादा 314 वन्यजीवों की मौत रायपुर, छत्तीसगढ़ के जंगलों में वन्यजीवों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। खासकर भीषण गर्मी शुरु होते…

    FOREST; नए वन बल प्रमुख के लिए गुणाभाग शुरु, आईएफएस अरुण पाण्डे की दावेदारी मजबूत

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के वन महकमें में वरिष्ठ अधिकारियों की सेवानिवृत्ति को देखते हुए बड़े प्रशासनिक बदलाव की तैयारी तेज हो गई है। वन विभा में शीर्ष स्तर पर नई नियुक्तियों…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……