आखिरी ओवर में आखिरी बाल पर जीता लखनऊ; पूरन-स्टोइनिस की विस्फोटक पारियों ने बेंगलुरु के हाथ से छीनी जीत

बंगलुरु, आरसीबी और एलएसजी के बीच एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम पर आईपीएल 2023 का 15वां मुकाबला खेला गया। यह मैच आखिरी ओवर की आखिरी गेंद तक रोमांचक रहा। ऐसा लग रहा था कि मैच टाई हो जाएगा लेकिन आखिरकार लखनऊ ने 1 विकेट से यह मुकाबला बेंगलुरु से जीत ही लिया।

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बेंगलुरु ने पावरप्ले से ही ताबड़तोड़ बैटिंग की और 20 ओवर में महज 2 विकेट खोकर ही 212 रन बना दिए। कप्तान फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने सेंचुरी पार्टनरशिप की। डु प्लेसिस ने 46 बॉल पर 79 और विराट कोहली ने 44 बॉल पर 61 रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल 29 बॉल में 59 रन बना कर आउट हुए। लखनऊ से अमित मिश्रा और मार्क वुड को 1-1 विकेट मिला। दिनेश कार्तिक एक रन बनाकर नॉटआउट रहे।

24 बॉल में मैक्सवेल की फिफ्टी
विराट के विकेट के बाद ग्लेन मैक्सवेल ने ताबड़तोड़ बैटिंग की। उन्होंने अमित मिश्रा और रवि बिश्नोई की गेंदों पर बड़े शॉट्स लगाए। 19वें ओवर में ओवर में आवेश की गेंदों पर लगातार छक्के लगाकर 24 बॉल में ही अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। मैक्सवेल 29 बॉल में 59 रन बनाकर मार्क वुड की गेंद पर बोल्ड हुए।

  • Related Posts

    CRICKET; 27 बार बने है टेस्ट की एक पारी में 700 से अधिक रन

    हिंदुस्तान की क्रिकेट टीम ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ  खेले गए पहले टेस्ट में 729/ 9 बनाकर न्यूजीलैंड के खियाफ उनके देश में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया। इसके बावजूद…

    CRICKET; क्या वैभव सूर्यवंशी 19 बॉल मे सेंचुरी जड़ देंगे!

    अगर आपने एम एस धोनी पर बनी फिल्म देखी होगी तो एक डायलॉग भी सुना होगा” धागा खोल दिया था” इसका मतलब ये था कि बैट्समैन ने हर बॉलर की…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..