इंजीनियरिंग छात्रों को मिलेगा छत्तीसगढी व्यंजन; बिहान समूह की महिलाएं चलाएंगी एनआईटी कालेज की कैंटीन

रायपुर, एनआईटी कॉलेज रायपुर की कैंटीन का संचालन इस वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान जिला पंचायत रायपुर अंतर्गत गठित उजाला ग्राम संगठन सेरीखेड़ी की महिलाओ द्वारा संचालित किया जाएगा। जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश छिकारा  एवं  एनआईटी कॉलेज की प्रबंधन टीम के  अभिनव प्रयासो से इस बार बिहान की महिला समूहों को कैंटीन संचालन का कार्यादेश एनआईटी से प्राप्त हुआ है। जिससे  समूह की महिलाओ को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे  तथा  छात्रों को घर जैसा भोजन बाजार से कम दाम में उपलब्ध करवाया जाएगा।

   राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम संगठन से समृद्धि अभियान के शुभारंभ के शुभ अवसर पर आज एनआईटी कॉलेज रायपुर में बिहान कैंटीन का शुभारंभ एनआईटी की डायरेक्टर श्रीमति ए बी सोनी के द्वारा रजिस्टार डॉ.पी वाय ढेकने,डॉ. नितिन जैन डीन स्टूडेंट वेलफेयर , डॉ. प्रभात दीवान डीन आर& सी , डॉ. मनोज प्रधान चीफ वार्डन एवं डॉ. एस. सनयाल एचओडी मेकेनिकल तथा जिला पंचायत रायपुर से अति.मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एच. के.जोशी जी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धरसींवा से  श्रीमति रूही टेम्भूरकर की  उपस्तिथि में किया गया। बिहान कैंटीन के शुभारंभ के अवसर पर बिहान की दीदी, एनआईटी के छात्र बिहान के डीपीएम, वाय पी,पीआरपी  आदि उपस्थित रहे।बिहान कैंटीन में छात्रों के लिए इंडियन, चाइनीज, छत्तीसगढ़ी व्यंजन, मिलेट व्यंजन आदि उपलब्ध रहेंगी।बिहान कैंटीन के संचालन से 25 महिलाओ को रोजगार प्राप्त होगा तथा महिला सशक्क्तिकरण एवं ग्रामीण महिलाओ को आर्थिक विकास के अवसर प्रदान करने के लिए  एनआईटी कॉलेज का यह प्रयास  सराहनीय है,जिससे अन्य संस्थानों एवं बिहान के सामुदायिक संगठनों के लिए प्रेरणास्रोत का कार्य करेगा।

  • Related Posts

    FOOD; प्रतिबंधित एनालॉग पनीर जब्त, डेयरी का लाइसेंस निलंबित,खाद्य एवं औषधि प्रशासन की विशेष जांच अभियान में कार्रवाई

    रायपुर, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा रायगढ़ जिले में चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत बुधवार को कई डेयरियों में आकस्मिक निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा मानकों के…

    LPG; होटल-रेस्टोरेंट्स को बड़ी राहत, कमर्शियल LPG की सप्लाई से प्रतिबंध हटे

    नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने देश के औद्योगिक और व्यावसायिक एलपीजी उपभोक्ताओं को एक बड़ी राहत देते हुए सप्लाई से जुड़े प्रतिबंधों को वापस लेने का फैसला किया है. पश्चिम एशिया…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र