उरला में नौकरी का मौका; 280 पदों के लिए कैंपस प्लेसमेंट आज

रायपुर, छत्तीसगढ़ के आइटीआइ पास बेरोजगार युवाओं के लिए विशेष प्लेसमेंट कैंपस 28 जून को उरला इंडस्ट्रीयल कांप्लेक्स में आयोजित किया गया है। बीरगांव मेन रोड पर स्थित इस कांप्लेक्स में प्लेसमेंट कैंप सुबह 11 बजे से शुरू होगी।

उरला क्षेत्र के 14 औद्योगिक संस्थाओं द्वारा 280 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ सरकार से बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाले हितग्राहियों को भर्ती में विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

इस विशेष प्लेसमेंट कैंप में वेल्डर, फील्ड सुपरवाइजर, नाइट गार्ड, सिविल इंजीनियर, टेपर, पैनल आपरेटर, हाइड्रा ड्राइवर, कम्प्यूटर आपरेटर, फीटर, इलेक्ट्रीशियन, एकांउटेंट, क्रेन आपरेटर, मैनेजर, हेल्पर, मिक मशीन वेल्डर, कलर्क, प्रेस आॅपरेटर, गार्डनर और हाउस कीपर, सिक्यूरिटी गार्ड, रोलिंग मील फिटर, मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, स्टोर और सेल्स एक्जीक्यूटिव जैसे विभिन्न पदो पर भर्ती की जाएगी।

इस कैंप में आशीर्वाद इस्पात उद्योग, राधे हुरकत इस्पात, अर्थेन सेरेमिक्स, भिलाई इंजीनियरिंग कार्पोरेशन लिमिटेड, रोगर टेक्नोलाजी लिमिटेड, हरिओम मेटेलिक्स, मधुर इंजीनियरिंग वर्कस, नारायणी रेल प्रोड्क्स प्राइवेट लिमिटेड, श्री सत्या फास्टेनर्स प्राइवेट लिमिटेड, सुनील स्टील्स, महामाया स्टील इंडस्ट्रीज, आरआर इस्पात, हीरा पावर एंड स्टील लिमिटेड और रजत इक्यूपमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनिया खाली पदों के लिए भर्ती करेंगी।

  • Related Posts

    CERTIFICATE; जन्म-मृत्यु के दो वर्ष से अधिक पुराने मामलों के पंजीयन के लिए प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट का आदेश अनिवार्य

    0 जन्म एवं मृत्यु पंजीयन अधिनियम में संशोधन के बाद विलंबित पंजीयन के नए प्रावधान लागू रायपुर, जन्म एवं मृत्यु के विलंबित पंजीयन की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है।…

    EOW; फर्नीचर घोटाले में लेखपाल समेत 10 आरोपियों के खिलाफ 20,000 पन्नों का चालान पेश

    अंबिकापुर.  राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने राजीव गांधी शिक्षा मिशन के फर्नीचर घोटाले में 10 साल बाद 10 आरोपियों के खिलाफ 20000 पन्नों का चालान पेश किया है.  इस…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा