एयर इंडिया फ्लाइट में पैसेंजर ने क्रू से मारपीट की; लंदन जा रही फ्लाइट 4 घंटे बाद दिल्ली एयरपोर्ट लौटी

नईदिल्ली, उड़ान के दौरान पैसेंजर की बदतमीजी के चलते एयर इंडिया की फ्लाइट को सोमवार सुबह एयरपोर्ट लौटना पड़ा। एयरलाइन के अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से लंदन जा रही AI-111 फ्लाइट में एक पैसेंजर क्रू मेंबर्स से लड़ने लगा। उनके साथ मारपीट की। 2 क्रू मेंबर्स को चोटें आई हैं।

एयरलाइन ने बताया कि फ्लाइट ने सोमवार सुबह 6.30 बजे लंदन के हीथ्रो के लिए उड़ान भरी थी। टेकऑफ के बाद पैसेंजर ने बदतमीजी शुरू कर दी थी। विमान में स्टाफ ने उसे बार-बार चेतावनी दी पर पैसेंजर लगातार बुरा बर्ताव करता रहा। उसने दो केबिन क्रू मेंबर्स को चोट भी पहुंचाई। इसके बाद सुबह 10.30 बजे फ्लाइट दिल्ली लौट आया।

एयरलाइन ने यात्री के खिलाफ दिल्ली एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन पर शिकायत की। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को अपनी कस्टडी में ले लिया है। एयरलाइन ने पूरी घटना को लेकर बाकी के पैसेंजर्स को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी और कहा कि लंदन जाने के लिए इसी फ्लाइट को रिशेड्यूल किया गया है।

पेशावर के नजदीक उड़ान भर रहा था विमान
फ्लाइट को रीयल टाइम ट्रैक करने वाला ऐप Flightradar24 के मुताबिक, जिस समय एयर इंडिया के विमान को दिल्ली वापस लाने का फैसला किया गया, तब वह पाकिस्तान के पेशावर के नजदीक उड़ान भर रहा था।

एयर इंडिया के CEO ने कहा- हर दिन कंप्लेन मिलते हैं
एयर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन ने फरवरी में एक इंटरव्यू में कहा था कि एयरलाइन क्रू को अक्सर ड्यूटी के दौरान पैसेंजर्स के दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ता है। कोई ऐसा दिन नहीं है, जब हमें ऐसी रिपोर्ट नहीं मिलती हो। फ्लाइट में पैसेंजर्स के व्यवहार में गिरावट आई है। इसमें डेकोरम की जरूरत है। उन्होंने इसके लिए एयरलाइन कानून में बदलाव का भी सुझाव दिया।

  • Related Posts

    CRIME; कांग्रेस पार्षद के खिलाफ FIR, जोन कमिश्नर को फोन पर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप

    रायपुर, राजधानी रायपुर में कांग्रेस पार्षद के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने का मामला सामने आया है। सफाई कर्मचारियों के भुगतान को लेकर फोन पर गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में…

    EOW; 18 साल पुराना शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाला मामला, ईओडब्ल्यू ने 38 आरोपियों के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    राजनांदगांव, खैरागढ़ में वर्ष 2007-08 में हुई शिक्षाकर्मी वर्ग-3 भर्ती में अनियमितता के 18 साल पुराने मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। ब्यूरो ने…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार