कलेक्टर डॉ. भूरे का फरमान- 7 दिन में पूरा करें शहरी सड़कों की मरम्मत का काम; सफाई में हील हवाला बर्दाश्त नहीं,जोन कमिश्नर सुबह रोज भ्रमण करें

0 गणेश विसर्जन के लिए उपयुक्त रहें व्यवस्था
रायपुर, शहर की सड़कों की दुरूस्ती के लिए कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने निगम अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने कहा है कि नागरिक सुविधाओं को देखते हुए सड़कों के मरम्मत का कार्य एक सप्ताह के भीतर हो जाना चाहिए। इसमें युद्ध स्तर पर कार्य करें। साथ ही नागरिक सुविधाओं से जुड़े हुए सभी कार्यों के लिए जोन कमिश्नर सुबह वार्डों में भ्रमण करें। लोगों की समस्या सुने और अविलंब उनका समाधान करें। यह निर्देश उन्होंने रेडक्रास सभाकक्ष में हुई बैठक में दिये। कलेक्टर ने कहा कि नगर निगम के सभी वार्डों की सड़कों में जो गड्ढे है उनकी तत्काल मरम्मत कराएं और पेच वर्क करें। डॉ. भुरे ने शहर के विभिन्न सड़कों में 30 सितम्बर तक सुधार करने के लिए सख्त निर्देश दिए।

 कलेक्टर ने कहा कि सभी जोन कमिश्नर उनके अंतर्गत आने वाले वार्डों की सड़कों का स्वयं निरीक्षण करें। गणेश विसर्जन के समय जिन-जिन रास्तों से गणेश की झांकियां निकलेगी उन रास्तों को अनिवार्य रूप से सुधार करें ताकि झांकी निकलने के दौरान समितियों को परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि जिन तालाबों तथा नदियों में गणेश विसर्जन होना है उनकी तथा उनमें कुंड की साफ-सफाई कराएं तथा विसर्जन के लिए अन्य संसाधन सहित सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें। साथ ही शहर के विभिन्न हिस्सों में स्थित तालाबों की साफ-सुथरा रखें।

डॉ. भुरे ने कहा कि शहर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। प्रतिदिन साफ-सफाई व्यवस्था की निगरानी करें। चौक-चौराहे में साफ-सुथरा रखे। पानी कचरा इत्यादि का जमाव ना हाने दे।  उन्होंने कहा कि खराब स्ट्रीट लाईट की मरम्मत करें। बिजली की आपुर्ति सुचारू रूप से बने रहे। राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत जल्द से जल्द पट्टा वितरण  पूर्ण करें। विभिन्न चौक-चौराहों में स्थित महापुरुषों की प्रतिमा का साफ-सुथरा रखते हुए उनका विशेष ध्यान रखें।उन्होंने कहा कि आम जनता दैनिन्दनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों के पास आती है तो संवेदनशीलता से उनकी बात को सुने और यथासंभव उसका समाधान करें। बैठक में नगर निगम के आयुक्त मंयक चतुर्वेदी, विभिन्न जोन कमिश्नर तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACTION; सुरक्षा मानकों की कमी पर 9 बसों पर कार्रवाई, 19,600 रुपए का शमन शुल्क वसूल

    महासमुंद, परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा यात्री बसों में आवश्यक सुरक्षा मानकों के पालन की जांच के लिए परिवहन विभाग द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया।…

    MINING; प्रतिबंध हटते ही रेत माफिया का आतंक शुरु, वन अफसर और कर्मचारियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश…

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के मुगेली जिले के लोरमी वन परिक्षेत्र में अवैध रेत खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कन्हैया नाला बांध के…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच