कांकेर मेडिकल कॉलेज में 300 पदों पर हो सकेंगी भर्ती; आरक्षण की वजह से लगी थी रोक

बिलासपुर, कांकेर के मेडिकल कॉलेज में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के करीब 300 पदों की भर्ती पर लगी रोक को हाईकोर्ट ने हटा दिया है। इससे अब कॉलेज में नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। आरक्षण नियमों को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद यह व्यवस्था दी है।

दरअसल, राज्य शासन की ओर से पिछले साल 2022 में कांकेर के मेडिकल कॉलेज में 300 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था, जिसमें स्टाफ नर्स के साथ ही टेक्निशियन, वार्ड बॉय सहित अन्य पद शामिल थे। इस भर्ती में राज्य शासन ने आरक्षण रोस्टर 50 फीसदी से ज्यादा लागू किया था, जिसे सुखमती नाग सहित अन्य ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

याचिका में कहा गया है कि हाईकोर्ट ने आरक्षण को लेकर नया आदेश जारी किया है, जिसके अनुसार 50 फीसदी से ज्यादा आरक्षण नहीं देने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने भी आरक्षण रोस्टर पर स्पष्ट आदेश दिया है, जिसके मुताबिक 50% से ज्यादा आरक्षण देना अवैधानिक है\

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर हटाई रोक
इस प्रकरण में याचिकाकर्ता की ओर से सीनियर एडवोकेट विवेक रंजन तिवारी व अनीश तिवारी ने पक्ष रखा। वहीं राज्य सरकार की ओर से उप महाधिवक्ता संदीप दुबे ने पक्ष रखा। उन्होंने स्थगन आदेश के विरुद्ध आवेदन प्रस्तुत किया और बताया कि बस्तर संभाग के लिए अलग आरक्षण का प्रावधान है। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने उस प्रावधान को निरस्त नहीं किया था।

उन्होंने यह भी बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने एक मई को राज्य में चल रही सभी विभागों की नियुक्ति पर आगे की कार्रवाई जारी रखने का आदेश पारित किया है और नेशनल मेडिकल काउंसिल की ओर से जल्द ही शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कांकेर का निरीक्षण किया जाना है, जिससे अगले वर्ष चिकित्सा शिक्षा में व्यवधान न हो। दोनों पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट के जस्टिस सचिन सिंह राजपूत की सिंगल बेंच ने स्टाफ नर्स के 2 पदों को रिक्त रखने के साथ ही अन्य पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया है।

  • Related Posts

    EXAM;पीएटी एवं पीपीवीटी.प्रवेश परीक्षा का आयोजन 21 जून को, ऑनलाइन आवेदन 27 अप्रैल तक

    0 कृषि विश्वविद्यालय,उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के महाविद्यालयों में प्रवेश मिलेगारायपुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, सांकरा, दुर्ग…

    ADMMISSION; PG एंट्रेंस टेस्ट 2026 का शेड्यूल जारी, 5 मई से शुरू होंगे एग्जाम, 30 अप्रैल से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड

    भुवनेश्वर,ओडिशा में पोस्टग्रेजुएट सीटों पर एडमिशन चाहने वाले छात्रों के लिए अब एग्जाम की तारीखें आ गई हैं। स्टेट सिलेक्शन बोर्ड (SSB) ने कॉमन PG एंट्रेंस टेस्ट (CPET) 2026 का…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…