एनएमसी का आदेश; विदेश से पढ़े छात्रों की इंटर्नशिप के लिए अब 13 कॉलेज, 539 छात्रों को अवसर

फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट यानी विदेश से एमबीबीएस करने वाले प्रदेश व देश के विभिन्न राज्यों के छात्र अब प्रदेश के सरकारी व निजी मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप कर सकेंगे। इसके लिए नेशनल मेडिकल कमीशन ने 13 कॉलेजों को मान्यता दी है। इन कॉलेजों में 539 छात्र सालभर इंटर्नशिप करेंगे। इस संबंध में एनएमसी ने आदेश भी जारी कर दिया है। गौर करने वाली बात ये है कि प्रदेश के पुराने कॉलेजों में कम जबकि नए कॉलेजों में ज्यादा छात्रों को इंटर्नशिप करने की अनुमति दी गई है।

नेहरू मेडिकल कॉलेज में केवल 14 फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट को इंटर्नशिप करने की अनुमति दी गई है। बाकी सरकारी व निजी कॉलेजों में भी एमबीबीएस सीटों के अनुसार सीटें आवंटित की गई है। एनएमसी के नियमों के अनुसार छात्रों को इंटर्नशिप वहीं करनी होती है, जहां वे एमबीबीएस की पढ़ाई करते हैं, लेकिन पिछले साल साल से नियमों में बदलाव किया गया है।

रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण प्रदेश ही नहीं देश के विभिन्न राज्यों के छात्रों की परेशानी बढ़ गई। ऐसे में एनएमसी ने नियमों में बदलाव करते हुए विदेश में एमबीबीएस की पढ़ाई चुके छात्रों को देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप करने की अनुमति दी गई है। इसमें रिकग्नाइज्ड व अप्रूवल वाले कॉलेज हैं।

इन कॉलेजों की कुल सीटों में ईडब्ल्यूएस को शामिल नहीं किया गया है। एनएमसी ने तीन दिन पहले जारी आदेश में कहा है कि इसके लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग तैयारी करे। संबंधित कॉलेजों के डीन को इस संबंध में जरूरी निर्देश दिए जाए। ताकि फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट को कोई परेशानी न हो। वे कॉलेजों में जाए तो उनका एडमिशन आसानी से हो।

कॉलेज व इंटर्नशिप की अनुमति

(एनएमसी के अनुसार)
  • Related Posts

    RUSELT; डी.एल.एड. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष मुख्य/अवसर परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित

    0 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट पर उपलब्ध, परीक्षार्थी रोल नंबर से देख सकेंगे परिणाम रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE), रायपुर ने डी.एल.एड. (द्विवर्षीय पाठ्यक्रम) प्रथम एवं द्वितीय…

    SCHOOL; आरटीई की रिक्त सीटों का प्रकटीकरण 21 जुलाई तक, निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए तीसरा व अंतिम चरण 22 जुलाई से

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार, निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम, 2009 के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए निजी विद्यालयों में कक्षा…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र