रायपुर मेडिकल कालेज में MBBS की 200 सीटें; EWS की सीटों को 30 से 50 करने एनमएसी को पत्र

रायपुर, पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में इस वर्ष एमबीबीएस की 50 सीटें बढ़ी है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 से स्नातक चिकित्सा शिक्षा में प्रवेश संख्या 150 से बढ़ाकर 200 हो गई है। वहीं ईडब्ल्यूएस की सीटों को 30 से बढ़ाकर 50 करने के लिए पत्र लिखा गया है।

प्रबंधन ने बताया कि संस्था ने एनएमसी को आवेदन किया था, जिसके परिपालन में एनएमसी के निरीक्षण दल ने महाविद्यालय के फैकेल्टी, अधोसंरचना, अस्पताल और अन्य चिकित्सा शिक्षण आवश्यकताओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया था। एमबीबीएस के 200 सीटों के निर्धारित मापदंडों पर इस महाविद्यालय को खरा पाने की स्थिति में एनएमसी ने सीटों में वृद्धि के लिए अनुमति प्रदान की है। बता दें इन 200 सीटों के अलावा आर्थिक कमजोर वर्ग के (ईडब्ल्यूएस) विद्यार्थियों के लिए 30 सीटें अतिरिक्त होंगे। इसे बढ़ाकर 50 करने के लिए भी एनएमसी को पत्र लिखा गया है।

इस तरह बढ़ी सीटें

प्रबंधन ने बताया कि वर्ष-1963 में 60 वर्ष पूर्व पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर 60 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश हुआ था। 1976 में यह संख्या 100 हुई थी, जो वर्ष-2009 में बढ़ाकर 150 की गई। 50 सीटों की वर्तमान बढ़ोत्तरी प्रदेश के होनहार विद्यार्थियों के लिए अवसर है। इससे प्रदेश में चिकित्सकों की कमी दूर होगी।

पीजी की 150 सीटें

बता दें कालेज में 150 स्नातकोत्तर (एमडी, एमएस) और तीन विषयों में सुपरस्पेशियलिटी (एमसीएच) पाठ्यक्रमों हैं। स्नातक और स्नातकोत्तर सीटों को बढ़ाने के साथ ही अब कालेज में इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाना भी जरूरी हो गया है।

  • Related Posts

    RUSELT; डी.एल.एड. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष मुख्य/अवसर परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित

    0 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट पर उपलब्ध, परीक्षार्थी रोल नंबर से देख सकेंगे परिणाम रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE), रायपुर ने डी.एल.एड. (द्विवर्षीय पाठ्यक्रम) प्रथम एवं द्वितीय…

    SCHOOL; आरटीई की रिक्त सीटों का प्रकटीकरण 21 जुलाई तक, निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए तीसरा व अंतिम चरण 22 जुलाई से

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार, निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम, 2009 के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए निजी विद्यालयों में कक्षा…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र