कुएं में गिरकर एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत;पेड़ पर अमरूद तोड़ने चढ़े थे बच्चे

रायपुर, राजधानी से लगे आरंग इलाके में एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई। एक कुएं में गिरकर तीनों की जान चली गई। मरने वाले बच्चों में दो सगे भाई-बहन और एक उनका चचेरा भाई शामिल हैं। हादसा आरंग के चरौदा गांव में हुआ है। इस छोटे से गांव में हादसे के बाद मातम पसरा है। परिजन इस घटना की वजह से सदमे में हैं।

रविवार को हुई इस घटना की खबर मिलते ही आरंग थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को जांच के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर ने बताया कि मरने वालों में केशर साहू (उम्र 08 वर्ष), उल्लास साहू (5 वर्ष) है ये दोनों गांव के ही रहने वाले सोमनाथ साहू के बेटा-बेटी थे। सोमनाथ के भाई जितेंद्र का बेटा पेयस साहू (04 वर्ष) भी इन्हीं के साथ खेल रहा था। कुएं में गिरने से बच्चों के चचेरे भाई पेयस की भी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक सोमनाथ के भाई जितेंद्र का बेटा है अपने भाई-बहन के साथ पेड़ पर चढ़ा। तीनों बच्चे अमरूद तोड़कर खाना चाहते थे। घर में ही अमरूद का पेड़ और सार्वजनिक कुआं है। पेड़ पर चढ़े बच्चों की वजह से टहनियां चरमरा गईं, संतुलन खोकर बच्चे कुएं में जा गिरे और ये हादसा हुआ।

काफी देर तक जब बच्चों की न कोई आवाज आई, न वो घर लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। घर वाले बच्चों को आस पास ढूंढने में लग गए। तभी कुएं में लगी जाली टूटी नजर आई, ये बच्चों के गिरने से टूट गई थी। परिवार के लोगों ने झांक कर देखा तो तीनों मासूमों की लाशें दिखी। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।

  • Related Posts

    CRIME; कांग्रेस पार्षद के खिलाफ FIR, जोन कमिश्नर को फोन पर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप

    रायपुर, राजधानी रायपुर में कांग्रेस पार्षद के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने का मामला सामने आया है। सफाई कर्मचारियों के भुगतान को लेकर फोन पर गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में…

    EOW; 18 साल पुराना शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाला मामला, ईओडब्ल्यू ने 38 आरोपियों के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    राजनांदगांव, खैरागढ़ में वर्ष 2007-08 में हुई शिक्षाकर्मी वर्ग-3 भर्ती में अनियमितता के 18 साल पुराने मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। ब्यूरो ने…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार