जब शेरों के बीच फंसे 30 लोग; नंदनकानन लायन सफारी में छूटे पर्यटकों के पसीने

भुवनेश्वर, ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क में लायन सफारी का आनंद लेने के लिए पहुंचे पर्यटकों की धड़कनें उस समय बढ़ गई, जब शेर खुद उनके बस के चक्कर लगाने लगे। मौज-मस्ती के बीच 30 पर्यटकों से भरे बस में सन्नाटा छा गया।

बस में बच्चे और महिलाएं भी सवार थे। किसी प्रकार का कोई घटना ना हो, इसके लिए हर कोई मन ही मन दुआ करने लगा। इधर, जंगल का राजा बस से दूर हटने को तैयार नहीं था। करीब डेढ़ घंटे तक जंगल के बीच पर्यटकों से भरी बस खड़ी रही। हालांकि, तकरीबन डेढ़ घंटे बाद दूसरी बस पहुंची, जिसके जरिए पर्यटकों को सफारी से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क में बस के जरिए 30 पर्यटक लायन सफारी का आनंद ले रहे थे। तभी बस का संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क के किनारे गड्ढे में खिसक गई। इसके बाद बस के चारों तरफ शेर घुमने लगे। इससे बस में सवार लोगों में काफी डर और दहशत का माहौल बन गया।

संबंधित अधिकारियों को मामले के बारे में तुरंत सूचित किया गया और आवश्यक उपाय किए गए। कड़ी मसक्कत के बाद शेरों को उनके बेड़े में छोड़ा गया। इसके बाद पर्यटकों को एक अन्य बस के जरिए लायन सफारी से बाहर किया गया।

वहीं, नंदनकानन अभयारण्य की तरफ से इस घटना के जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। यह घटना किस परिस्थिति में हुई उसकी जांच की जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले 2021 में भी चिड़ियाघर में लायन सफारी के अंदर एक बस कीचड़ में फंस गई थी। फिर यात्रियों को वापस लाने के लिए एक और सफारी बस भेजी गई।

  • Related Posts

    COURT; प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की नृशंस हत्या करने वाले कुलदीप साहू समेत 4 आरोपी पाए गए दोषी,सजा का फैसला 8 को

    अंबिकापुर, सरगुजा के सूरजपुर जिले में डबल मर्डर केस में करीब 2 साल बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू व उसके 3 साथियों को हत्या, रेप और…

    SC; ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो कटेगी घर की बिजली? सुप्रीम कोर्ट का नियम तोड़ने वालों को 440 वोल्ट का झटका

    नई दिल्‍ली. सड़क पर गाड़ी चलाते वक्त स्पीडोमीटर पर नजर रखना और ट्रैफिक नियमों का पालन करना अब और भी ज्यादा जरूरी होने वाला है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने पेंडिंग…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर