टीआई पर भालू ने किया हमला…घर में घुसा था भालू

अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले से खबर आयी है , जहां भालू के हमले से थानेदार घायल हो गया है। रेस्क्यू करने के दौरान थानेदार पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे थानेदार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद उन्हें दुलदुला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक दुलदुला में सुबह से ही एक घर मे भालू ने डेरा जमाकर रखा था। जिसे ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया गया। इस दौरान घर में बैठे भालू ने दुलदुला थाना प्रभारी जगसाय पैंकरा पर हमला कर दिया। भालू के हमले से थाना प्रभारी पैंकरा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा। भालू के हमले से थाना प्रभारी के शरीर के पिछले हिस्से और बांह में गहरे घाव हैं।

भालू को घर से निकाला जा रहा था, उसी वक्त भालू ने थाना प्रभारी पर हमला कर दिया। डीएफओ जितेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि भालू जंगल की ओर भाग गया है। दुलदुला के बभनी गांव में एक घर में सुबह से ही भालू डेरा जमाया हुआ था. रेस्क्यू करने के लिए बलरामपुर से टीम आई थी। ग्रामीणों को वन विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है।

  • Related Posts

    HC; हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को मिला अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार

    भुबनेश्वर, ओडिशा उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक फैसले में स्पष्ट किया है कि किसी भी विवाहित बेटी को केवल उसकी वैवाहिक स्थिति के आधार पर अनुकंपा नियुक्ति (Compassionate…

    CRIME; स्वादिष्ट खाना नहीं बना तो IPL क्रिकेटर पर कुक को पीटने का आरोप, शंशाक सिंह और उनके पिता के खिलाफ FIR

    भोपाल,मध्यप्रदेश के तेज तर्रार आइपीएस अधिकारी रह चुके रिटायर्ड स्पेशल डीजीपी शैलेष सिंह और उनके क्रिकेटर बेटे शशांक सिन्ह पर रातीबड़ थाने में मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’