केंद्र सरकार ने जनवरी का महंगाई भत्ता एक किस्त 4% बढ़ाया;राज्य के कर्मचारी 3 किस्त पीछे

0 मुख्यमंत्री तत्काल राज्य कर्मियों व पेंशनरों को महंगाई भत्ता की घोषणा करें-विजय झा    

रायपुर, केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों एवं पेंशनरों के लिए केंद्रीय वित्त विभाग द्वारा 03 अप्रैल 2023 को जारी आदेशानुसार जनवरी 2023 के एक किश्त महंगाई भत्ता प्रदान करने की घोषणा की है। अब केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38% से बढ़कर 42% हो जावेगा। वहीं राज्य सरकार के कर्मचारी तीन किश्त पीछे रहकर मात्र 33% महंगाई भत्ता प्राप्त कर रहे हैं।

कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने कहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों की तुलना में राज्य सरकार के कर्मचारी 9% महंगाई भत्ता पीछे हैं। अभी भी राज्य सरकार के कर्मचारियों को मात्र 28 प्रतिशत से जनवरी 22 में 5% वृद्धि कर 33% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। राज्य सरकार के कर्मचारियों व पेंशनरों को केंद्रीय कर्मचारियों के समान 34% महंगाई भत्ता मिलना चाहिए था। अब 42% होने से प्रदेश के कर्मचारियों को बाजार एक, महंगाई एक, एक देश, एक कानून की बात करने वाले जनप्रतिनिधि महंगाई भत्ता के बारे में भी समानता का अधिकार प्रदान करते हुए, प्रदेश के 5 लाख कर्मचारियों व लाखों पेंशनरों को प्रदान करना चाहिए। श्री झा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग की है कि तत्काल महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा किया जावे।

  • Related Posts

    CGPSC;पावर कंपनी में अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव को विदाई, वित्त एवं जनसंपर्क सचिव के रूप में रहेंगे पावर कंपनी के निदेशक

    रायपुर, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज मुख्यालय के सेवाभवन में आयोजित समारोह में अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव को वित्त विभाग के सचिव बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी गईं एवं छत्तीसगढ़ स्टेट…

    ACTION; महतारी वंदन की ई-केवायसी के लिए वसूली, सरायपाली-बसना के 4 सेंटर पर हुई कार्रवाई

     महासमुंद, महतारी वंदन योजना के लिए ई-केवायसी में शुल्क वसूली करने वाले 4 सीएससी सेंटरों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए इन्हें ब्लॉक कर दिया है। इन सेंटरों की…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…