नियमितीकरण के लिए सीएम निवास घेरेंगे अनियमित कर्मचारी; 22 अप्रैल को करेंगे प्रदर्शन

रायपुर, राजधानी रायपुर में अनियमित कर्मचारी फिर एक बार बड़ा आंदोलन करने की तैयारी में है। इस बार अनियमित कर्मचारी अर्धनग्न होकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे। ये अनियमित कर्मचारी, नियमितीकरण आउटसोर्सिंग और कर्मचारियों की छटनी जैसे मुद्दों को लेकर 22 अप्रैल को एकत्र हो रहे हैं। ये प्रदर्शन तूता गांव,नवा रायपुर के धरना प्रदर्शन स्थल में किया जाएगा। फिर वहां से रैली निकालकर मुख्यमंत्री निवास घेराव करने कर्मचारी निकलेंगे। इस प्रदर्शन में राज्य भर के 54 संगठन के हजारों कर्मचारियों की जुटने की संभावना है।

दरअसल सरकार ने अपने बजट सत्र में भी अनियमित कर्मचारियों के लिए किसी तरह का प्रावधान नहीं किया। इसी वजह से कई संगठन नाराज हैं और अपना विरोध राजधानी पहुंच कर जता रहे हैं। इस प्रदर्शन को लेकर अनियमित कर्मचारियों के प्रांतीय संयोजक गोपाल प्रसाद साहू ने कहा कि कर्मचारियों को बड़ी उम्मीद थी क्योंकि 10 दिन के भीतर ही नियमित करने का वादा कांग्रेस ने किया था।

यह भी कहा गया था कि किसी की छंटनी नहीं होगी। मगर लगातार दैनिक वेतन भोगी संविदा और अनियमित कर्मचारियों को हटाया जा रहा है और 4 साल बीतने के बाद भी नियमितीकरण का कुछ अता पता नहीं है। प्रदेश के 5 लाख 46 हजार अनियमित कर्मचारियों के अंदर आक्रोश है। सरकार को अपना वादा पूरा करना चाहिए।

इसके पहले आक्रोश सभा किया था

बीते दिनों इन कर्मचारियों ने आक्रोश सभा का आयोजन किया था। नवा रायपुर के तूता गांव में राज्योत्सव स्थल के ठीक सामने नया धरना स्थल बनाया गया है, जहां बड़ी संख्या में पहुंचने वाले प्रदर्शनकारियों को प्रशासन ने धरना देने के लिए जगह दी है। मगर इस वीरान जगह पर कई तरह की परेशानियां हैं। यहां पीने के पानी की समस्या है, इस पर अलग-अलग संगठन नेताओं का कहना है कि ‘हम प्रशासन के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, इसलिए हमें जान बूझकर यहां भेज दिया जाता है। जबकि धरना स्थल को रायपुर के पुराने स्थल पर ही रखा जाना चाहिए था । उस जगह को व्यवस्थित किया जाना चाहिए था।

  • Related Posts

    TRANSFER; छत्तीसगढ़ में इंजीनियरों के तबादले, जल संसाधन विभाग ने जारी किया आदेश

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने विभाग में कार्यरत 15 कार्यपालन अभियंताओं के तबादले का आदेश जारी किया…

    CGHIDB; मंडल की 251.71 करोड़ रुपये मूल्य की 1,659 संपत्तियां बिकीं,मार्च 2027 तक मिलेगा 10 से 30 प्रतिशत तक छूट का लाभ

    *छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय, रायपुर, नवा रायपुर और दुर्ग में शुरू होंगे आवास रथ…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच