रिटायर होते ही मिली संविदा नियुक्ति; DM अवस्थी PHQ में बने OSD

रायपुर, 31 मार्च को ईओडब्लू और एंटी करप्शन ब्यूरो के डायरेक्टर आईपीएस डीएम अवस्थी रिटायर हुए। मगर 24 घंटे के भीतर ही उन्हें संविदा पर नियुक्ति दिए जाने की बातें सामने आईं। हुआ भी यही अब गृह विभाग ने अवस्थी के संविदा नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। खुद मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इस आदेश की प्रति काे रविवार को ट्वीट किया गया। यानी अवस्थी रिटायर तो हुए. मगर नौकरी बरकरार है। अवस्थी को अब PHQ में OSD बनाया गया है। ट्रेनी अफसर के रुप में उनकी रायपुर में पहली पदस्थापना हुई थी।

रिटायरमेंट के बाद अवस्थी को सरकार दोबारा नियुक्ति देने जा रही है। इस बात की चर्चा पहले से चल रही थी। इस बीच आदेश जारी हो गए। इससे पहले अवस्थी तीन सालों तक राज्य के डीजीपी रहे। उसके बाद पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाली। तीन महीने पहले ही उन्हें ईओडब्लू और एसीबी का डायरेक्टर बनाया गया था।

मात्र 23 साल की उम्र में 1986 में आईपीएस बनने वाले अवस्थी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों में एसपी और आईजी के पद पर पदस्थ रहे। उनको ब्यूरोक्रेसी में अच्छा काम करने वाले और परफॉर्म करके दिखाने वाले आईपीएस की श्रेणी में रखा जाता रहा है।

  • Related Posts

    GOVT;शासकीय सेवकों के लिए वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋण योजना का शुभारंभ, सरकार की बड़ी पहल

    *आकस्मिक जरूरतों के लिए अब ऊंची ब्याज दर पर ऋण लेने की आवश्यकता नहीं होगी रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कल मंत्रालय महानदी भवन के सभागार में राज्य के…

    SCHOOL; छत्तीसगढ़ में अब 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र, देश के प्रमुख शिक्षा बोर्डों की तर्ज पर सरकार का बड़ा फैसला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य की स्कूली शिक्षा व्यवस्था में एक ऐतिहासिक और बड़ा बदलाव करने का निर्णय लिया है। आगामी शैक्षणिक वर्ष 2027-28 से छत्तीसगढ़ में…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’