कोड़ापार, सेमरिया, बीजाभाट, मुड़ीपार खोखली की 36 एकड जमीन पर बनेगी भाटापारा कृषि मंडी

रायपुर, राजधानी रायपुर से लगे जिले के भाटापारा में सर्व सुविधा युक्त नई कृषि उपज मंडी के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। किसानों और व्यापारियों की सुविधा को देखते हुए 5 गांव की लगभग 14 हेक्टर जमीन पर यह सर्व सुविधा युक्त कृषि उपज मंडी स्थापित होगी।

मुख्यमंत्री ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान 15 मई को विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कड़ार में भाटापारा में सर्व सुविधा युक्त मंडी बनाए जाने की घोषणा की थी उसका क्रियान्वयन प्रारंभ हो गया है। इसके लिए छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त सचिव केसी पैकरा कृषि विकास व कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। राजपत्र में इसके प्रकाशन की तिथि से उप मंडी प्रांगण घोषित कर दी गई है। स्थान ग्राम कोड़ापार पटवारी हल्का नंबर 14 राजस्व निरीक्षक मंडल खोखली में स्थित खसरा 42 सड़क के दक्षिणी भाग, खसरा 40, 44, 45, 46, 47 सड़क के दक्षिण भाग खसरा 62, सड़क के दक्षिण भाग व खसरा 63 रकबा लगभग 14 .180 हेक्टेयर भूमि का क्षेत्र निर्धारित किया गया है।

अधिसूचना पत्र में सभी चीजों का उल्लेख कर दिया गया है। ज्ञात रहे सीजन के समय में वर्तमान मंडी बहुत छोटी पड़ती है, जिससे दूर से आए किसानों एवं व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिसे देखते हुए वर्तमान मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा ने अपने शपथ ग्रहण समारोह के दिन ही भाटापारा में नई कृषि उपज मंडी निर्माण कराने की घोषणा कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के मंच से की थी।

बता देना जरूरी है कि वर्तमान भाटापारा कृषि उपज मंडी का सन 1964 में निर्माण हुआ था। अब 57 साल के बाद नई कृषि उपज मंडी की परिकल्पना सार्थक होने जा रही है। भाटापारा कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने नई मंडी के लिए अधिसूचना जारी होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,कृषि मंत्री रविंद्र चौबे व खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन सहित मंडी समिति के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    GOAT; छत्तीसगढ़ में बकरी पालन को बढ़ावा देने जिले के नवाचार ‘प्रोजेक्ट अजा’ मॉडल का होगा विस्तार

    रायपुर, प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारीक सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बकरी पालन को बढ़ावा देने जिले के नवाचार ‘प्रोजेक्ट अजा’ मॉडल का विस्तार होगा। उन्होंने रायपुर के सेरीखेड़ी…

    AWARD; कृषि विवि. के तीन छात्र बैंक ऑफ बड़ौदा अचीवर्स अवॉर्ड -2026 से सम्मानित

    रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के तीन मेधावी छात्रों को 12 मार्च 2026 को कृषि महाविद्यालय, रायपुर के सेमिनार हॉल में आयोजित एक समारोह में बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां