चार साल बाद भी पीएम मोदी से नहीं मिल पाए भाजपा विधायक,अब केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात का मांगा समय

रायपुर,  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से चुनावी टिप्स लेने दिल्ली पहुंचे भाजपा विधायकों की प्रधानमंत्री से मुलाकात नहीं हो पाई। पीएम मोदी से मुलाकात का कार्यक्रम टलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के साथ विधायक और संगठन के पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की अर्जी लगाई है। विधायक अपनी क्षेत्र की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्रियों को ज्ञापन सौंपेंगे।

लोकसभा सत्र के बाद मुलाकात के दिए संकेत

संगठन के पदाधिकारियों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की नई तारीख अब लोकसभा सत्र के बाद मिलेगी। विधायकों ने प्रदेश प्रभारी ओम माथुर से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन, दीपक म्हस्के, सोमेशचंद्र पांडेय और मितुल कोठारी शामिल थे।

दिल्ली पहुंचे विधायकों ने केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात का मांगा समय

अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात का समय नहीं मिल सका है। लोकसभा सत्र के बाद मुलाकात हो सकती है। मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ आने का न्यौता देंगे। भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा ने बताया कि वे दिल्ली में हैं। अपने क्षेत्र में रेलवे के कार्यों को लेकर रेलमंत्री से मुलाकात करेंगे।

पीएम से मुलाकात टलने की वजह से पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह दिल्ली नहीं गए। प्रदेश में भाजपा की सत्ता जाने के बाद पीएम मोदी का एक भी दौरा नहीं हुआ। सभी विधायक चार साल बाद पहली बार पीएम मोदी से एक साथ मिलने के लिए सोमवार को दिल्ली रवाना हुए, लेकिन सोमवार देर रात को मुलाकात का कार्यक्रम रद होने की सूचना आ गई।

प्रदेश में आठ महीने बाद विधानसभा का चुनाव होना है। भाजपा ने मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया है। इस बार पूरा चुनाव मोदी के चेहरे पर लड़ा जाएगा। भाजपा विधायक अपने साथ केंद्र सरकार की योजनाओं से जुड़ा प्रजेंटेशन भी लेकर गए थे

  • Related Posts

    POLITICS; क्रॉस-वोटिंग के लिए कांग्रेस ने उडीसा के तीन विधायकों को किया निलंबित …

    भुवनेश्वर, उडीसा कांग्रेस ने मंगलवार को हाल ही में हुए राज्यसभा चुनावों के दौरान पार्टी के व्हिप का उल्लंघन करने के आरोप में तीन विधायकों को निलंबित कर दिया. यह…

    PROTFST; राजधानी में कांग्रेस का हल्लाबोल, बड़ी संख्या में विधानसभा का घेराव करने निकले कार्यकर्ता,पायलट ने सरकार पर किया हमला

    रायपुर, राजधानी रायपुर में आज कांग्रेस ने हल्लाबोल प्रदर्शन किया. कांग्रेस मनरेगा का नाम बदलने और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों सहित कई मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव किया.…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां