छत्तीसगढ़ के बस्तर में बाढ़; 48 घंटों से लगातार बारिश, 50 गांवों से संपर्क टूटा

जगदलपुर, बस्तर में बीते 48 घंटों में हुई अच्छी बारिश का सबसे अधिक असर दक्षिण-पश्चिम बस्तर में देखने को मिला है। बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा और नारायणपुर जिले में नदी-नालों के उफान पर आने से 50 से अधिक गांवों का तहसील एवं जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। मौसम विभाग ने आगामी तीन-चार दिन तक बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। इससे आगामी दिनों में स्थिति के और बिगड़ने की आशंका बढ़ गई है।

बस्तर अंचल में हालांकि इंद्रावती, मारकंडी, सबरी, नारंगी, शंकिनी-डंकनी आदि बड़ी नदियों में अभी बाढ़ की स्थिति नहीं है लेकिन इनका जलस्तर भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है। दूसरी ओर छोटे नदी-नाले रविवार से ही उफान पर चल रहे हैं।

बाढ़ से कई गांवाें का सड़क संपर्क टूटा

बीजापुर जिले में भोपालपटनम-हैदराबाद मार्ग में बीजापुर-तोएनार मार्ग में बोरजे नाला, बीजापुर-गंगालूर के बीच चेरपाल नाला, नेलसनार-मिरतूर के बीच मिरतूर नदी में बाढ़ से कई गांवाें का सड़क संपर्क बाधित है। दंतेवाड़ा जिले में कलेकल्याण-दंतेवाड़ा, बुरगुम-रेवाली मार्ग बंद है। यहां मलगेर, डूमाम, गोला नाला में बाढ़ है। सुकमा जिले में मलगेर व फूल नदी तथा मुकरम नाला में बाढ़ से दोरनापाल-जगरगुंडा, छिंदगढ़-गादीरास मार्ग बंद है।

जिला कलेक्टरों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया

नारायणपुर के ओरछा विकासखंड, बस्तर के लोहंडीगुड़ा व दरभा विकासखंड में भी एक दर्जन गांवों का तहसील व जिला मुख्यालय से संपर्क कटा हुआ है। बुधवार को बीजापुर कलेक्टर राजेन्द्र कटारा, दंतेवाड़ा कलेक्टर एस हरीश ने अपने-अपने जिलों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थिति देखी। राहत एवं बचाव कार्य के लिए सभी जिलों में तैयारियां रखी गई हैं।

  • Related Posts

    CAPTAIN; जब सब डर गए, तब कैप्टन स्मित मच्छार ने संभाला मोर्चा, सिखा गए जिंदगी का ये बड़ा सबक, पीएम ने भी सराहा

    नईदिल्ली, आसमान में उड़ रहा एक विमान, सैकड़ों जिंदगियां और अचानक कॉकपिट के अंदर ऐसा संकट, जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। हालात इतने बिगड़ गए कि विमान…

    WILD LIFE ; उडीसा के माहौल में तेजी से ढल रहे विदेशी मेहमान ओरंगुटान, मूल देश का पता लगाने के लिए जल्द होगा डीएनए टेस्ट

    0 दक्षिणपूर्वी एशियाई द्वीप समूह बोर्नियो और सुमात्रा के वर्षावनों में पाए जाते हैं भुवनेश्वर, ओडिशा में रेस्क्यू कर लाए गए दुर्लभ प्रजाति के ओरंगुटान राज्य की जलवायु और वातावरण…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात