जिसके लिए जेल गया, बेल पर छूटा तो फिर उसी युवती से फिर किया रेप……

दुर्ग, जमानत पर जेल से छूटा तो फिर आरोपी उसी युवती के घर पहुंचा, जिस युवती के रेप के आरोप में जेल गया था। दुस्साहसी बदमाश ने चेहरे पर एसिड अटैक की धमकी देकर युवती का अपहरण किया और फिर दोबारा युवती के साथ रेप किया। किसी को वारदात के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद युवती डर गई थी। अब, चार दिन बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़िता से रेप के आरोप में हुई थी जेल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के शंकर नगर का रहने वाला सुनील महोबे पीड़िता से रेप के आरोप में जेल में बंद था। कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। होली के दिन वह पीड़िता के घर आ धमका। उसे चेहरे पर एसिड अटैक की धमकी दी और जबरदस्ती उठाकर ले गया।

लॉज में ले जाकर किया रेप

पीड़िता ने पुलिस थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में बताया है कि आरोपी उसे भिलाई के एक निजी होटल में ले गया और जबरदस्ती रेप के साथ अप्राकृतिक कृत्य भी किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

होली के दिन किया रेप

मोहन नगर पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ 12 मार्च को शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी सुनील महोबे ने होली के दिन पीड़िता के साथ रेप किया था। आरोपी ने पीड़िता को अकेला पाकर एसिड से जलाने की धमकी दी थी और उसे अपने मोटरसाइकिल से भिलाई पावर हाउस स्थित एक लॉज लेकर गया था। लॉज में ही आरोपी ने पीड़िता से जबरन शारीरिक संबंध बनाएं और उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य भी किया। यह धमकी भी दी कि यदि किसी को कुछ बताओगी तो जान से मार दूंगा। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की है। यह भी बताया जा रहा है कि घटना के बाद पीड़िता डर गई थी। इसलिए चार दिन बाद मुकदमा दर्ज कराया।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व