जैव विविधता के प्रति जागरूकता के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता;मिलेगा नकद ईनाम

रायपुर, जैव-विविधता बोर्ड, छत्तीसगढ़ द्वारा जैव विविधता पर ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। पारिस्थितिकी तंत्र में जैव विविधता के महत्व और ज़रूरत के प्रचार-प्रसार हेतु यह प्रतियागिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता के लिए 18 मई तक प्रतिभागियों से 3 श्रेणी में प्रविष्टियाँ ऑनलाइन आमंत्रित की गई हैं। जिसमें पहली श्रेणी है- स्लोगन, पारिस्थितिकी तंत्र में स्थायित्व, संतुलन एवं निरंतरता के संदर्भ में जैव विविधता की अनिवार्यता पर प्रतिभागी स्लोगन लिखकर भेज सकते हैं। इस प्रतिस्पर्धा की दूसरी श्रेणी है- पोस्टर निर्माण, इसके तहत छत्तीसगढ़ के परिप्रेक्ष्य में ‘जैव विविधता, हमारी  सांस्कृतिक विरासत’ विषय पर प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गई हैं। 

इस प्रतिस्पर्धा की तीसरी श्रेणी है- निबंध, प्रतिभागी इस विधा में प्रदत्त चार विषयों में से किसी एक का चयन कर सकते हैं। यह विषय हैं- जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव से विलुप्त होती, जैव विविधता, छत्तीसगढ़ जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में संवेदनशील क्यों?, इकोसिस्टम के स्थायित्व के लिए जैव विविधता आवश्यक क्यों? और छत्तीसगढ़ में लोकाचार और परंपरागत मान्यताओं में जैव विविधता का महत्व।

उपरोक्त प्रतिस्पर्धाएँ विशेष रूप से स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए आयोजित है। इच्छुक विद्यार्थी ईमेल आईडी- biodiversitycg1@gmail.com पर अपनी प्रविष्टि भेज सकते हैं। प्रत्येक श्रेणियो के लिए प्रथम पुरस्कार ₹7000, द्वितीय पुरस्कार ₹5000, तृतीय पुरस्कार ₹ 3000 और सांत्वना पुरस्कार 1000 रूपये निर्धारित किए गए हैं।

  • Related Posts

    LIQUOR;शराब के धंधे में ईमानदारी की कवायद, ओवररेटिंग रोकने सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू, अब यहां नगदी में नहीं मिलेगी शराब

    रायपुर. ओवररेटिंग रोकने की कवायद पर छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों को बड़ा झटका लगा है. राज्य सरकार ने शराब बेचने के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी है. इसका सीधा प्रभाव ग्राहकों पर पड़ने…

    TOURISM; छत्तीसगढ पर्यटन को ‘Best Emerging Tourist Destination’ सम्मान,राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक खूबसूरती, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय परंपराओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर अपनी अलग पहचान दर्ज कराई है। विशाखापट्टनम में आयोजित 41वें इंडियन…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व