दिल में छेद की समस्या से जूझ रहे मासूम भावेश का हुआ निःशुल्क सफल ऑपरेशन 

रायपुर, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत चिरायु योजना से सारंगढ़ के मासूम भावेश के हृदय का सफल इलाज किया गया है। सारंगढ़ के चिरायु दल द्वारा स्कूल में स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान भावेश के हृदय की गंभीर बीमारी का पता चला था। चिरायु दल ने शासकीय प्राथमिक शाला कलमी में पढ़ने वाले भावेश को आगे की जांच के लिए रायपुर रिफर किया था। इलाज में आने वाले बड़े खर्च को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके परिवार को चिरायु योजना के अंतर्गत उपचार के लिए प्रेरित किया। रायपुर के एसएमसी अस्पताल में 23 मार्च को भर्ती होने के बाद 1 अप्रैल को ऑपरेशन किया गया। अब उसकी सेहत में काफी सुधार है।

भावेश के पिता लक्ष्मण यादव ने बताया कि सारंगढ़ की चिरायु टीम ने स्कूल में उनके बेटे की जांच कर जानकारी दी कि भावेश के दिल में छेद है। चिरायु दल और स्कूल के शिक्षकों ने उनका मार्गदर्शन कर मनोबल बढ़ाया और शासन की योजना के तहत इलाज के लिए जरूरी पहल की। उन्होंने बताया कि अब भावेश तेजी से स्वस्थ हो रहा है। उन्होंने बेटे के गंभीर हृदय रोग के निःशुल्क इलाज के लिए राज्य शासन, चिरायु दल और स्कूल के शिक्षकों के प्रति आभार जताया है। चिरायु योजना ने उनकी बड़ी आर्थिक समस्या हल करने के साथ ही बेटे को सेहतमंद भी कर दिया है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत चिरायु योजना के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्कूलों और आंगनबाड़ियों में बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाता है। इलाज की जरूरत वाले बच्चों को निःशुल्क उपचार भी उपलब्ध कराया जाता है।

  • Related Posts

    HEALTH; राजाधानी में बना ग्रीन कॉरिडोर,15 मिनट में एम्स से बालाजी हॉस्पिटल पहुंची एंबुलेंस, मरीज का हुआ सफल किडनी ट्रांसप्लांट

    रायपुर, राजधानी रायपुर में मानवता और प्रशासनिक तत्परता का बेहतरीन उदाहरण देखने को मिला, जब किडनी ट्रांसप्लांट के लिए एम्स हॉस्पिटल से श्रीबालाजी हॉस्पिटल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एम्बुलेंस को महज…

    HEALTH; सिकल सेल डायग्नोस्टिक किट राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित होगी, चिकित्सा महाविद्यालय एवं अम्बेडकर अस्पताल रायपुर की बड़ी उपलब्धि 

    रायपुर, पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित मल्टी डिसिप्लिनरी रिसर्च यूनिट (एमआरयू) के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित सिकल सेल डायग्नोस्टिक किट को राष्ट्रीय…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……