दो सौ नेताओं ने निगम को लगाया 7 करोड़ का चूना;फर्जी चेक जमाकर भर दिया संपत्ति कर

दुर्ग, छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में रहने वाले लगभग 200 से अधिक लोगों ने भिलाई नगर निगम को 7 करोड़ रुपए से अधिक का चूना लगाया है। इन लोगों ने निगम को फर्जी चेक देकर अपने आवासीय और व्यवसायिक प्रतिष्ठान का प्रापर्टी टैक्स तो पटा दिया, लेकिन जब निगम ने चेक बैंक लगाया तो खाते में पैसे न होने चेक बाउंस हो गया। भिलाई निगम में यह गोरख धंधा पिछले ढाई सालों से चला आ रहा है। भिलाई निगम अब ऐसे लोगों के खिलाफ FIR की तैयारी कर रहा है।

फर्जी चेक के आधार पर प्रॉपर्टी टैक्स पटाकर निगम के साथ फ्राड करने वालों में अधिकतर कांग्रेस और बीजेपी के नेता बताए जा रहे हैं। इसके चलते निगम के जिम्मेदार अधिकारी भी इस सच्चाई को छिपाए हुए थे। बुधवार को नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा ने ये बात निगम आयुक्त रोहित व्यास के संज्ञान में लाई तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने टैक्स से संबंधित अधिकारियों को बुलाया और पूछा तो उन्होंने भी यही बात बताई। इसके बाद निगम आयुक्त ने ऐसे सभी लोगों की लिस्ट बनाकर देने का निर्देश दिया है। निगम आयुक्त रोहित व्यास ने भास्कर को बताया कि उनके संज्ञान में ऐसे 85 लोगों के नाम सामने आए हैं और भी लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। ऐसा करने वाले सभी लोगों के खिलाफ निगम की तरफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। यदि इसमें निगम के अधिकारी कर्मचारी की संलिप्तता पाई गई तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

निगम को जारी करनी पड़ी अपील
पिछले दो से ढाई सालों में निगम को 7 करोड़ का चूना लगने की खबर से निगम में हड़कंप मचा हुआ है। निगम आयुक्त रोहित व्यास ने इसे लेकर एक अपील तक जारी की है। उन्होंने भिलाई निगम के करदाताओं से अपील की है कि यदि कोई चेक के माध्यम से टैक्स अदा करता है तो वो अपने खातों में टैक्स की राशि का बैलेंस मेंटेन करके रखे। खाते में राशि कम होने से यदि चेक बाउंस होता है तो इस स्थिति में निगम ऐसे करदाता के खिलाफ एफआईआर कराएगा।

  • Related Posts

    CGPSC SCAM; पेपर लीक से लेकर करोड़ों की वसूली तक के बड़े खुलासे, एडिशनल कलेक्टर ED की हिरासत में

     रायपुर,  छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने एडिशनल कलेक्टर और मुख्यमंत्री कार्यालय के तत्कालीन OSD रहे चेतन बोरघरिया की गिरफ्तारी के बाद कई बड़े खुलासे…

    FRAUD; 1.61 करोड़ की धोखाधड़ी में महापौर के भाई समेत तीन के खिलाफ FIR, जांच में जुटी पुलिस

    राजनांदगांव, छत्तीसगढ्ज के राजनांदगांव जिले में जमीन बेचने के नाम पर 2 करोड़ 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. लालबाग पुलिस ने इस मामले में तीन…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व