धूम्रपान कर रहे मजदूरों पर मधुमक्खियों का कहर; काटने से घायल हुए 20 मजदूर

दुर्ग, कवर्धा जिले के सहसपुर लोहारा ब्लाक के ग्राम पंचायत बानो में मनरेगा के तहत काम चल रहा है। इस दौरान बुधवार को काम रहे ग्रामीणों के ऊपर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। दरअसल, कुछ ग्रामीण पेड़ के नीचे बैठकर धूम्रपान कर रहे थे। धूम्रपान की धुंए मधुमक्खी को पसंद नहीं है। इस कारण वे हमला कर दिए। इससे करीब 20 से अधिक ग्रामीण घायल है। मिली जानकारी अनुसार मधुमक्खियों के हमला के बाद सभी श्रमिकों काम छोड़कर भाग गए। इस दौरान मधुमक्खियों ने श्रमिकों के सिर, चेहरा, हाथ पैर को काट लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने डायल 112 और 108 को जानकारी दी गई। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहसपुर लोहारा में भर्ती कराया गया है।

20 श्रमिकों को छुट्टी दे दिया गया

प्राथमिक उपचार के बाद करीब 20 श्रमिकों को छुट्टी दे दिया गया है। वही गंभीर रूप से घायल युवराज पटेल, तिहारी पटेल, बिराजु बाई, श्यामा बाई, जाम बाई समेत अन्य का उपचार अस्पताल में चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यह घटना सुबह 8 बजे की है। जिस जगह पर काम चल रहा है उसके आसपास करीब चार से पांच पेड़ में मधुमक्खी का छत्ता है। इसी दौरान पेड़ के नीचे धूम्रपान करने से मधुमक्खी ने हमला किया।

  • Related Posts

    CRIME; हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की फोटो रखकर श्मशान घाट में तंत्र साधना, मछली, नींबू, सिंदूर से किया अनुष्ठान

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी स्थित श्मशान घाट में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने चार लोगों को तंत्र…

    NAXALITE; झीरम घाटी कांड में 13 साल बाद फैसले की घड़ी करीब, 10 अगस्त को जगदलपुर कोर्ट में अंतिम बहस

     जगदलपुर, छत्तीसगढ़ और देश के सबसे चर्चित और संवेदनशील आपराधिक मामलों में शामिल झीरम घाटी नक्सली हमले का मुकदमा अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। करीब 13 वर्षों…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र