नई राजधानी में देर रात आंदोलनकारी डटे रहे;मांग पूरी न होने से नाराजगी-शीघ्र कलेक्टर दर दिया जाए  

रायपुर, छत्तीसगढ़ स्कूल सफाई अंशकालिक कर्मचारी संघ तथा मध्यान भोजन रसोईया कर्मचारी संघ के सदस्य तूता नवा रायपुर में हजारों की संख्या में धरना देकर मंत्रालय घेराव के लिए कुच किया। स्कूल सफाई कर्मचारी प्रदेश अध्यक्ष संतोष खांडेकर, प्रवक्ता प्रदीप वर्मा के नेतृत्व में तथा स्कूल सफाई कर्मचारी रामराज कश्यप के नेतृत्व में धरना दिया।

आंदोलनकारियों की सभा को कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों में समितियों के प्रति विश्वास समाप्त हो गया है। चुनावी घोषणापत्र का पालन होना चाहिए। स्कूल सफाई कर्मचारी एवं मध्यान भोजन कर्मचारियों को कलेक्टर दर पर वेतनमान, सेवा गारंटी तथा करोनाकाल में दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति दिया जाना न्याय संगत होगा।

श्री झा ने बताया देर रात स्कूल सफाई कर्मचारियों के 20 प्रतिनिधियों की चर्चा सचिव स्तर पर हुई। अधिकारियों ने 1 अप्रैल से 7 अप्रैल के बीच उनकी मुख्यमंत्री से सीधी मुलाकात कराने का आश्वासन दिए जाने के बाद धरना स्थगित किया गया। वहीं स्कूल सफाई मध्यान्ह भोजन रसोईया कर्मचारी 19 मार्च से निरंतर अनिश्चितकालीन धरने पर हैं। आज तीसरे दिन भी हजारों की संख्या में रसोईया कर्मचारी तूता नवा रायपुर में डटे हुए है।

श्री झा ने अंशकालिक से पूर्णकालिक न करने व मात्र ₹ 300 मानदेय में वृद्धि करने वही मध्यान भोजन रसोईया कर्मचारियों का 1500 से बढ़ाकर 1800 मात्र 300 की वृद्धि करने से आक्रोश व्याप्त है। ₹ 60 रोजी में काम कराना श्रम कानून का उल्लंघन तथा मानव अधिकार का हनन है। शीघ्र अंशकालिक से पूर्णकालिक किया जाए तथा कलेक्टर दर पर कर्मचारियों को वेतन भुगतान कर जन घोषणापत्र का पालन किया जावे।

ReplyForward
  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व